दुनिया

Peru Landslide: पेरू में लगातार बारिश, भूस्खलन से 36 लोगों की मौत

Peru Landslide: दक्षिणी पेरू के कई गांवों में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. कैमाना प्रांत में मारियानो निकोलस वाल्कारसेल नगर पालिका के नागरिक रक्षा अधिकारी विल्सन गुतिरेज ने स्थानीय रेडियो ‘आरपीपी’ को बताया कि मिस्की नामक एक दूरस्थ क्षेत्र में 36 शव बरामद किए गए हैं. इनमें से पांच लोग एक वैन में सवार थे, जो भूस्खलन के बाद मिट्टी के तेज बहाव से नदी में जा गिरी.

स्थानीय अधिकारियों ने मलबे के कारण एक मुख्य मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर तक अवरूद्ध क्षेत्र को साफ करने के लिए मदद की अपील की है. नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के बाद 630 मकान क्षतिग्रस्त होने की आशंका है. इससे पुल, सिंचाई की नहरें और सड़कें भी प्रभावित हुई हैं.

भूस्खलन के बाद की स्थिति से निपटने के लिए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्विटर पर घोषणा की है कि वह “प्रभावित क्षेत्र में डॉक्टरों, नर्सों और मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों से बनी दो टीमें” भेजेगा, साथ ही क्षेत्र में 150 किलोग्राम दवा भी भेजेगा.

एसोसिएटेड प्रेस समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मारियानो निकोलस वाल्कार्सेल नगर पालिका में एक नागरिक सुरक्षा अधिकारी विल्सन गुतिरेज ने पहले रेडियो स्टेशन आरपीपी के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि मिस्की नामक एक अलग क्षेत्र में 36 लोग मारे गए थे. आरपीपी न्यूज ने यह भी बताया कि उरास्कुई-सेकोचा राजमार्ग के किनारे ट्रक से यात्रा करते समय कुछ मृतक चट्टानों के गिरने से घायल हो गए थे.

ये भी पढ़ें: Earthquake: तुर्की-सीरिया सीमा क्षेत्र में आए भूकंप में 3800 से ज्यादा लोग मरे, दुनिया ने मदद का संकल्प लिया

पेरू की सेना ने इस क्षेत्र में हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है. पीड़ितों को मानवीय सहायता के अलावा पीने के पानी और रेत की बोरियों मुहैया कराया जा रहा है. इसके साथ ही आपातकालीन स्थलों तक भी जरुरतमंद पीड़ितों को पहुंचाया जा रहा है.

पेरू में फरवरी के महीने में लगातार बारिश होती है, जो अक्सर घातक भूस्खलन का कारण बनती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

8वें वेतन आयोग का 1 साल पूरा…! सैलरी और पेंशन पर क्या है नई खबर? जानिए 5 बड़ी अपडेट्स

8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…

14 minutes ago

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

52 minutes ago

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

59 minutes ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

1 hour ago