दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप के परिवार ने ‘घोटाले’ से कमाए करोड़ों, दिमाग हिला देंगे ‘धनकुबेर’ के आंकड़े

Donald Trump Family Income By Crypto: ‘हाथी के दांत खाने के और, दिखाने के और होते हैं’.. यह कहावत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पूरी तरह से खरी उतरती है. जहां एक ओर वे दुनिया को अपनी टैरिफ नीतियों से आंखें दिखा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी अपनी ही फैमिली क्रिप्टोकरेंसी से अरबों रुपये कमा रही है. उसी क्रिप्टो से जिसे वह कभी ‘घोटाला’ और ‘फर्जी’ कहते नहीं थकते थे. आज उसी से उनके बेटों की कंपनियां चंद महीनों में रॉकेट की तरह आसमान छू रही हैं. साफ दिख रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप बड़े वाले पल्टूराम हैं. आइये जानें क्रिप्टो से कुबेर बनने की कोशिश करने वाले ट्रंप की के परिवार ने कितना कमाया है?

परिवार ने कितना कमाया (Donald Trump Family Income)

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप फैमिली ने अपने दो क्रिप्टो फर्म के जरिए लगभग 1.3 अरब डॉलर की कमाई की है, जो भारतीय करेंसी में करीब 11451 करोड़ रुपये से ज्यादा होती है. इनमें पहली वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल है, जबकि दूसरी अमेरिकन बिटकॉइन कॉर्प है. रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड जूनियर के साथ ही एरिक ट्रंप भी ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और फैमिली के क्रिप्टो पोर्टफोलियो के सार्वजनिक चेहरे बन गए हैं.

  • ट्रंप फैमिली की कुल नेटवर्थ अब करीब 7.7 अरब डॉलर करीब 67,808 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
  • गोल्फ कोर्स और रिसॉर्ट प्रॉपर्टियों के साथ-साथ क्रिप्टो उपक्रमों के जरिए कमाई होती है.
  • कुल संपत्ति में लगभग 4 अरब डॉलर के लॉक्ड टोकन के अलावा, क्रिप्टो संपत्तियों शामिल हैं.
  • 3 सितंबर को ट्रेडिंग शुरू होने पर एरिक ट्रंप की हिस्सेदारी 500 मिलियन डॉलर आंकी गई थी.
  • बैरन ट्रंप ने 1 सितंबर को ही टोकन रिजर्व के लिए लिस्टेड कंपनी Alt5 सिग्मा के साथ एक करार किया था.
  • बैरन के करार के बाद ट्रंप की फैमिली नेटवर्थ में 670 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली.

डेमोक्रेट्स की आलोचना (Democrats criticize Donald Trump)

डेमोक्रेट सांसदों ने ट्रंप फैमिली की क्रिप्टो में भागीदारी की आलोचना की है. उनका कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप का परिवार क्रिप्टो से लाभ कमा रहा है, जबकि वो इस उद्योग पर नियमों और प्रवर्तन को कम कर रहे हैं. हालांकि, एरिक ट्रंप ने कहा है कि उनके पिता का फैमिली के क्रिप्टो बिजनेस से कोई ताल्लुक नहीं है. उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट्स चाहे जो भी सोचें, उनके पिता का हमारे क्रिप्टो उपक्रमों से कोई लेना-देना नहीं है.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप पर बिगबॉस का ‘विस्फोट’! सलमान खान ने उड़ाई खिल्ली; जनता बोली- ये तो बाप निकला

पल्टूराम डोनाल्ड ट्रंप (Palturam Donald Trump)

ट्रंप के परिवार की कमाई पर सवाल और व्यंग इसलिए भी हो रहे हैं क्योंकि एक दौर था जब ट्रंप क्रिप्टो करेंसी को ‘घोटाला’ और ‘फर्जी’ कहा करते थे. उन्होंने इसे ड्रग डीलरों और माफिया के पैसे से भी जोड़ा था. हालांकि, राजनीतिक समर्थन, व्यावसायिक हित के कारण उनका रुख बदल गया और वह क्रिप्टो के पक्ष में हो गए. राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने क्रिप्टो को लेकर कई सकारात्मक कदम उठाए. ट्रंप ने अमेरिका को “क्रिप्टो कैपिटल” बनाने का वादा किया था साथ क्रिप्टोकरेंसी के लिए नियामक ढांचा उन्होंने तैयार कराया

  • 2021: डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसी को घोटाला बताया था. एक फॉक्स बिजनेस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बिटकॉइन अमेरिकी डॉलर के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए बनाई गई है.
  • 2024: राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप ने क्रिप्टो उद्योग से लाखों डॉलर का राजनीतिक चंदा स्वीकार करना शुरू कर दिया. इसे समय क्रिप्टो के जरिए उनके परिवार की निजी संपत्ति में भी काफी वृद्धि हुई.
  • जनवरी 2025: राष्ट्रपति बनने के कुछ ही दिनों बाद ट्रंप ने मेमेकॉइन “$TRUMP” का समर्थन किया, जिसे उनके नाम पर लॉन्च किया गया था.
  • मार्च 2025: ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए जिसमें एक ‘स्ट्रेटेजिक बिटकॉइन रिजर्व’ और एक ‘डिजिटल एसेट स्टॉकपाइल’ बनाने की घोषणा की गई.
  • जुलाई 2025: उन्होंने “GENIUS एक्ट” नामक एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए. यह कानून स्टेबलकॉइन्स (स्थिर क्रिप्टोकरेंसी) के लिए एक नियामक ढांचा बनाता है
  • सितंबर 2025: ट्रंप परिवार की क्रिप्टोकरेंसी कंपनी “वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल” ने अपने टोकन “$WLFI” को सार्वजनिक रूप से व्यापार के लिए उपलब्ध कराया.

‘घोटालों’ से भरी परिवार की जेब

डोनाल्ड ट्रंप का क्रिप्टो के प्रति यह रिवर्स गियर लगाना सिर्फ एक व्यावसायिक कदम नहीं है, बल्कि एक गहरी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है. पहले वे इसे बदनाम करते रहे, लेकिन जब उन्हें इस बाजार में सोने की खान नजर आई, तो उन्होंने अपने बयानों से पलटी मार ली. आज वे न केवल इसके सबसे बड़े समर्थक बन गए हैं, बल्कि उनके परिवार ने भी इस ‘घोटाले’ से अरबों की तिजोरी भर ली है. यह घटना साबित करती है कि राजनीति और व्यापार में कोई स्थायी दुश्मन या दोस्त नहीं होता, बल्कि सिर्फ स्वार्थ और मुनाफा होता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

विपक्षी दलों का 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे, I.N.D.I.A. ब्लॉक का फैसला

INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…

21 minutes ago

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

36 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

44 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

46 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

48 minutes ago