लाइफस्टाइल

अपने रूखे और खराब बालों से हैं परेशान तो ट्राई करें ये हेयर मास्क

Hair Mask: कई लड़कियां ऐसी होती हैं जिनके बाल लंबे और घने होते हैं लेकिन वह खूबसूरत नहीं दिखतीं। इसका कारण आमतौर पर रूखे, बेजान बाल होते हैं। बालों में नमी की कमी, पोषक तत्वों की कमी, कैमिकल वाले प्रोडक्ट का लगातार इस्तेमाल, हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल और बालों की सही तरह देखभाल ना करने के कारण बाल फ्रिजी हो जाते हैं और बेजान दिखने लगते हैं। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं, तो यहां हम आपको बताते हैं कि अपने बालों को मुलायम कैसे करें। इस हेयर मास्क से बाल न सिर्फ मुलायम होते हैं, बल्कि उन्हें पूरे तरह से नमी भी मिलती है। सिर्फ़ 15-20 मिनट में ही इन हीयर मास्क का असर नजर आने लगता है और बाल भी सही हो जाते हैं।

हेयर मास्क बनाने की सामग्री (Hair Mask)

1 लीटर पानी
1 छोटी कटोरी अलसी के बीज
1 कटोरी कसा हुआ चुकंदर

हेयर मास्क बनाने की विधि (Hair Mask)

हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई लें और उससे धीमी आँच पर गर्म होने दें। अब कढ़ाई में पहले पानी उसके बाद अलसी के बीज और चुकंदर डाल दें। अब इसे अच्छे से उबरने दें, जब तक कि पानी का रंग लाल न हो जाए। जब यह तैयार हो जाए तो एक बाउल में पानी को छान लें।  हेयर मास्क तैयार हो गया है। अब आप इस हेयर मास्क को अपने बालों पर लगा सकती हैं। इसे तकरीबन 20 मिनट तक बालों पर लगे रहने दें।उसके बाद आप हेयर वॉश कर लें। आप इस नुस्खें का इस्तेमाल हफ्ते में तीन दिन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : चेहरे ही नहीं, बालों पर भी इस तरह लगाएं गुलाब जल बढ़ जाएगी खूबसूरती, जानें कैसे करें इस्तेमाल

हेयर मास्क लगाने के फायदे (Hair Mask)

बालों से सभी को बेहद प्यार होता है और इनका झाड़ना या ना बढ़ना हमारे लिए परेशानी का विषय हो जाता है। लेकिन हम हेयर मास्क का इस्तेमाल करके अपने बालों की सेहत को बेहतर बना सकते हैं। हेयर मास्क लगाने के कई फायदे होते हैं जैसे की बालों को जरूरी पोषण और सेफ्टी परत मिलता है जो उन्हें धना और मजबूत बनाने में मदद करता है।

Uma Sharma

Recent Posts

योगिनी एकादशी: श्राप से मुक्ति और प्रायश्चित की अनूठी कहानी, जानें महत्व और पूजा के नियम

जानिए योगिनी एकादशी की कथा, इसका महत्व, व्रत के नियम और जीवन से जुड़े खास…

10 minutes ago

क्यों भैरवनाथ के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है माता वैष्णो देवी की यात्रा? जानें माता द्वारा दिए गए वरदान की पूर्ण कथा

Vaishno Devi की तीर्थयात्रा पवित्र गुफा में दर्शन के बाद भैरवनाथ मंदिर में माथा टेकने…

15 minutes ago

क्या पापों से मुक्ति दिलाती है अपरा एकादशी? जानिए इसका असली आध्यात्मिक संदेश

Apara Ekadashi Vrat Guidelines: जानिए अपरा एकादशी का क्या महत्व है, यह व्रत क्यों रखा…

18 minutes ago

आमलकी एकादशी: जानिए इसका धार्मिक महत्व, आंवले के पेड़ की पूजा और व्रत की तारीखें

Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन आंवले के पेड़ की…

20 minutes ago

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

27 minutes ago