यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल (फोटो- BCCI)
India vs Zimbabwe, 4th T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से मात देकर 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है. भारत की जीत में ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों पर 93 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने भी 39 गेंदों पर नाबाद 58 रनों का योगदान दिया.
भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया था. इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए थे. भारत ने ये टारगेट केवल 15.2 ओवर में ही बगैर विकेट खोए हासिल कर लिया. टीम इंडिया की शुरुआत इस सीरीज के पहले मुकाबले मे हार के साथ हुई थी, उस मैच के बाद भारत ने लगातार तीन मैच जीतकर ये सीरीज अपने नाम कर ली है.
इस मुकाबले में भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने पूरी तरह से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को मैच से बाहर रखा. जायसवाल ने 53 गेंदों की अपनी पारी के दौरान 13 चौके और 2 छक्के लगाकर 175.47 के स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग की. कप्तान शुभमन गिल ने भी 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 148.72 का स्ट्राइक रेट निकाला. भारतीय बल्लेबाजी के सामने जिम्बाब्वे का कोई भी गेंदबाज टिक नहीं सका. सबसे बेहतर आंकड़े रिचर्ड नगारवा के थे, जिन्होंने 3 ओवर में 27 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया.
जिम्बाब्वे की बैटिंग में ओपनरों ने बढ़िया शुरुआत दी थी, लेकिन लोअर मिडिल ऑर्डर परफॉर्म नहीं कर पाया. नंबर चार पर कप्तान सिकंदर रजा टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे, जिन्होंने 28 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली.
इससे पहले जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों के सामने भारत ने बढ़िया गेंदबाजी की थी. खलील अहमद ने चार ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए. तुषार देशपांडे, वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला. सीरीज में काफी सफल गेंदबाज रहे रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में केवल 22 रन दिए लेकिन उनको विकेट नहीं मिला.
ये भी पढ़ें- James Anderson Retirement: जेम्स एंडरसन मानद एमसीसी आजीवन सदस्यता से सम्मानित
-भारत एक्सप्रेस
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…