दुनिया

Drone Attack On Moscow: राजधानी मॉस्को में बड़ा ड्रोन अटैक, रशियन आर्मी ने संभाला मोर्चा, रोका गया एयर ट्रैफिक

Drone Attack On Moscow: यूक्रेन और रूस में युद्ध जारी है. पिछले कई महीनों से जारी इस संघर्ष में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी हैं. वहीं, लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. इस बीच रूस की राजधानी मॉस्को में बड़ा ड्रोन हमला हुआ है. इस हमले में दो इमारतों को नुकसान की खबर हैं. जवाबी कार्रवाई के लिए रशियन आर्मी ने मोर्चा संभाल लिया है और कई ड्रोन्स को मार गिराया है. हमले के बाद से राजधानी मॉस्को में एयर ट्रैफिक को रोक दिया गया है, जिससे जहाजों की आवाजाही बाधित हो गई है. राजधानी मॉस्को में हुए ड्रोन हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Drone Attack On Moscow: यूक्रेनी ड्रोन ने किया हमला- मॉस्को के मेयर

हमले को लेकर राजधानी मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने 30 जुलाई की सुबह में बताया कि मॉस्को में रात के समय यूक्रेनी ड्रोन से हमला किया गया था. इस हमले में दो इमारतों को क्षति पहुंची है, जो ऑफिस वाली बिल्डिंग थीं. हालांकि, इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है.
मेयर ने टेलीग्राम पर पोस्ट कर लिखा,”यूक्रेनी ड्रोन ने आज रात हमला किया. शहर के दो कार्यालय टॉवरों के आगे के हिस्से मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गए. कोई जख्मी नहीं हुआ है.”

ये भी पढ़ें- Stuart Broad Retirement: 6 बॉल पर 6 छक्के से लेकर 600 विकेट तक का सफर… स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

पहले भी रूस में घुसे थे यूक्रेनी ड्रोन

मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले रूस में यूक्रेन के ड्रोन घुसे थे. यूक्रेन के इस ड्रोन हमले को रूस की सेना ने नाकाम कर दिया था. रूसी मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि मानवरहित वाहन को रूसी एयर डिफेंस ने नष्ट कर दिया. किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. बता दें कि इस महीने के शुरू में रूस ने पांच यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया था. इससे पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन के आवास क्रैमलिन पर भी हमले की घटना की खबर सामने आई थी, तब उसे भी यूक्रेन की साजिश बताया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago