देश

शादी के बाद घूमने के लिए दार्जिलिंग जा रहा था कपल, बीच रास्ते सुपरफास्ट ट्रेन से लापता हो गई पत्नी, ढूंढता रह गया पति

Woman Missing From Train: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां पति-पत्नी एक सुपरफास्ट ट्रेन से दार्जलिंग जा रहे थे, इस दौरान पटरी पर तेज रफ्तार से दौड़ रही सुपरफास्ट ट्रेन से पत्नी रहस्मय तरीके से गायब हो गई. लाख ढूंढने पर भी पत्नी का कहीं पता नहीं चल रहा है. दोनों की अभी 5 महीने पहले ही शादी हुई थी. इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया कि आखिर बीच सफर से नयी दुल्हन अचानक कहां गायब हो गई. मुजफ्फरपुर से किशनगंज के बीच महिला के पतिन ने सभी डिब्बे छान मारे, लेकन महिला नहीं मिली. इसके बाद पति ने किशनगंज के राजकीय रेल स्टेशन में मामला दर्ज कराया है.

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली और महिला की जांच शुरू कर दी है. रेल पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) कैमरे को खंगाला तो महिला का कहीं अता-पता तक नहीं चला. वहीं पुलिस आगे जांच में जुट गई है.

फरवरी में हुई थी दोनों की शादी

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का प्रिंस है. उसने बताया कि महिला बिजली विभाग में कार्यरत है. फरवरी के महीने में उसकी शादी मधुबनी जिले के जयनगर निवासी प्रिया (बदला हुआ नाम) से शादी हुई थी. बताया जा रहा है कि शादी के बाद वे दोनों हनीमून के लिए वह दार्जलिंग जाने वाले थे, लेकिन किसी वजह से तब नहीं जा पाए. इसलिए उनका वहां जाने का प्रोग्राम अब बना था.

यह भी पढ़ें- Jammu-Kashmir: कुलगाम से आर्मी का जवान हुआ लापता, कार में खूनी से सनी हुई मिली चप्पलें, सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

वॉशरूम के लिए गई थी महिला

महिला के पति ने बताया कि उन दोनों के बीच कोई विवाद भी नहीं था. न ही पत्नी का कोई अवैध संबंध हो जिसके बारे में उसको पता हो. उसने इसके लिए नशा खुरानी गिरोह पर आशंका जताई है और कहा कि उन्हीं लोगों ने उसका अपहरण किया होगा. पति ने अपने दिए गए बयान में बताया कि शादी के 6 माह के बाद हम अपनी पत्नी के साथ में 28 जुलाई को मुजफ्फरपुर स्टेशन से नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के AC कोच में कोच संख्या बी4 के 43 और 45 नंबर सीट पर बैठे थे. जब किशनगंज में ट्रेन रूकी तो पत्नी वॉशरूम के लिए गयी थी. तभी से वह अचानक गायब हो गयी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago