प्रतीकात्मक तस्वीर
Kabul: अफगानिस्तान में आज बुधवार की सुबह करीब 6:11 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. मिली जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में आज सुबह आए भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. अफगानिस्तान में आज आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3 दर्ज की गई. वहीं भूकंप का केंद्र उत्तर-पश्चिम अफगानिस्तान की ओर जमीन से लगभग 10 किमी नीचे बताया जा रहा है.
चार दिन में दो बार भूकंप से दहशत में लोग
इससे पहले शनिवार को ही पश्चिमी अफगानिस्तान में आए भूकंप से जानमाल का भारी नुकसान हुआ था. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 थी. भूकंप ने अफगानिस्तान के हेरात शहर से करीब 40 किमी दूर के कई गांवों को तबाह कर दिया था. चार दिन में ही दो बड़े झटकों से अफगानिस्तान के लोगों में दहशत का माहौल है. अफगानिस्तान के पश्चिम इलाके में बीते दिनों आया भूकंप इतना शक्तिशाली था कि करीब 2,000 इससे अपनी जान गंवा बैठे. पश्चिमी अफगानिस्तान में आए इस भूकंप से हजारों की तादाद में लोग घायल भी हुए थे. अफगानिस्तान में इन झटकों से कम से कम चार हजार लोगों के मरने की खबर है. वहीं दो हजार से ज्यादा घर तबाह हो चुके हैं. हालांकि मरने वालों की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
तालिबान के किया भूकंप पीड़ितों की मदद का वादा
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, तालिबान ने बताया कि समूह के कमांडर हिबतुल्ला अखुंदज़ादा के नेतृत्व में एक टीम ने भी हेरात की यात्रा की और भूकंप पीड़ितों की मदद करने का वादा किया. मलबे में दबे लोगों के लिए बचाव और राहत कार्य जारी हैं. वहीं आज आए भूकंप के बाद यूरोपीय संघ और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हेरात में भूकंप पीड़ितों को नकद, भोजन और चिकित्सा सहायता देने का भरोसा दिलाया है. वहीं आज आए भूकंप के बाद भी कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं और बहुत सारे लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं.
Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…
UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…