Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भूकंप से फिर दहला अफगानिस्तान, चार दिनों के अंदर दूसरी बार भूंकप के झटके

Kabul: चार दिन के अंदर ही भूकंप के दो बड़े झटकों से अफगानिस्तान के लोगों में दहशत का माहौल है. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. 

earthquake

प्रतीकात्मक तस्वीर

Kabul: अफगानिस्तान में आज बुधवार की सुबह करीब 6:11 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. मिली जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में आज सुबह आए भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. अफगानिस्तान में आज आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3 दर्ज की गई. वहीं भूकंप का केंद्र उत्तर-पश्चिम अफगानिस्तान की ओर जमीन से लगभग 10 किमी नीचे बताया जा रहा है.

चार दिन में दो बार भूकंप से दहशत में लोग

इससे पहले शनिवार को ही पश्चिमी अफगानिस्तान में आए भूकंप से जानमाल का भारी नुकसान हुआ था. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 थी. भूकंप ने अफगानिस्तान के हेरात शहर से करीब 40 किमी दूर के कई गांवों को तबाह कर दिया था. चार दिन में ही दो बड़े झटकों से अफगानिस्तान के लोगों में दहशत का माहौल है. अफगानिस्तान के पश्चिम इलाके में बीते दिनों आया भूकंप इतना शक्तिशाली था कि करीब 2,000 इससे अपनी जान गंवा बैठे. पश्चिमी अफगानिस्तान में आए इस भूकंप से हजारों की तादाद में लोग घायल भी हुए थे. अफगानिस्तान में इन झटकों से कम से कम चार हजार लोगों के मरने की खबर है. वहीं दो हजार से ज्यादा घर तबाह हो चुके हैं. हालांकि मरने वालों की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

इसे भी पढ़ें: Israel Gaza War: इजरायल ने गाजा पर बमों से बरपाया कहर, सैकड़ों इमारतों को ध्वस्त कर डाला, सैटेलाइट तस्वीरों में देखें भयावह मंजर

तालिबान के किया भूकंप पीड़ितों की मदद का वादा

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, तालिबान ने बताया कि समूह के कमांडर हिबतुल्ला अखुंदज़ादा के नेतृत्व में एक टीम ने भी हेरात की यात्रा की और भूकंप पीड़ितों की मदद करने का वादा किया. मलबे में दबे लोगों के लिए बचाव और राहत कार्य जारी हैं. वहीं आज आए भूकंप के बाद यूरोपीय संघ और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हेरात में भूकंप पीड़ितों को नकद, भोजन और चिकित्सा सहायता देने का भरोसा दिलाया है. वहीं आज आए भूकंप के बाद भी कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं और बहुत सारे लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital