दुनिया

युद्ध में अमेरिका की हुई एंट्री, गोला-बारूद से लैस पहला विमान इजरायल में उतरा, बाइडेन ने नेतन्याहू से फोन पर की बात

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में अब अमेरिका की सीधी एंट्री होती हुई दिखाई दे रही है. अमेरिका ने इजरायल की मदद के लिए मंगलवार (10 अक्टूबर) देर रात को गोला-बारूद से भरे एक प्लेन को भेजा है. बताया जा रहा है कि इजरायल पहुंचे इस अमेरिकी विमान में नई टेक्नालॉजी के हाईटेक गोला-बारूद और हथियार हैं. देर रात विमान अमेरिका से उड़ान भरने के बाद इजरायल पहुंचा है. ये विमान इजरायल के नेबातिम एयर बेस पर उतरा है.

इजरायल के दौरे पर जा सकते हैं अमेरिकी विदेश मंत्री

गौरतलब है कि अमेरिका युद्ध के शुरुआत से ही इजरायल के समर्थन में खड़ा है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि अमेरिका इजरायल के इस संकट की घड़ी में पूरी मजबूती के साथ खड़ा है. अब ऐसे में अमेरिका की तरफ से भेजी गई इस मदद ने उनके समर्थन को और भी मजबूत कर दिया है. वहीं इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आज (11 अक्टूबर) इजरायल के दौरे पर जा सकते हैं. जिसको लेकर उन्होंने पहले भी कहा था.

इजरायल को आतंकी हमले के खिलाफ जवाब देने का पूरा अधिकार है

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि इजरायल में हमास ने नरसंहार किया है. एक हजार लोगों की हत्या की है. तमाम परिवार अपने लोगों की लाशों का इंतजार कर रहे हैं. अन्य देशों की तरह ही इजरायल को भी इस आतंकी हमले के खिलाफ जवाब देने का पूरा अधिकार है.

जो बाइडेन ने नेतन्याहू से फोन पर की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के पीएम बेंजमिन नेतन्याहू से फोन पर भी बात की. इसके बाद उन्होंने कहा कि ” हमने पीएम नेतन्याहू से फोन पर बात की है. उन्हें पूरी तरह से मदद का भरोसा दिया है. हमारी प्रतिक्रिया और भी तेज हो सकती है. हम कानून के मुताबिक काम करेंगे. युद्ध के नियमों का पालन सख्ती से किया जाएगा.”

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: “स्मार्टफोन से जल्द हटा दें इंस्टाग्राम और टिकटॉक”, इजरायली पैरेंट्स को स्कूल की ओर से भेजा जा रहा है मैसेज

हमास के 1500 से ज्यादा आतंकी ढेर

बता दें कि हमास-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में अब तक 1800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें इजरायल के नागरिकों की सबसे ज्यादा मौत हुई है. गाजा पट्टी में इजरायल की तरफ से किए गए हमले में 800 से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हुई है. इजरायली सेना का दावा है कि उसने अपने इलाके में हमास के 1500 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

5 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

9 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

18 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

31 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

37 minutes ago