Categories: दुनिया

तिब्बत में भूकंप ने मचाई तबाही, 32 लोगों की मौत, 38 गंभीर रूप से घायल, 7.1 थी तीव्रता

बिहार, पश्चिम बंगाल के अलावा नेपाल, तिब्बत और चीन में कई हिस्सों में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर अलग-अलग मापी गई. बिहार और पश्चिम बंगाल में 5.1 तीव्रता रही, वहीं तिब्बत में 9 बजकर 5 मिनट पर आए भूंकप की तीव्रता 7.1 थी. तिब्बत में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है, और 38 लोग घायल हुए हैं. भूकंप का केंद्र नेपाल का गोकर्णेश्वर था. भूकंप का पहला झटका सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर महसूस किया गया था.

बिहार के मोतिहारी, समस्तीपुर, दरभंगा और पटना समेत अन्य इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. इसके अलावा पश्चिम बंगाल और दिल्ली-एनसीआर में भी धरती हिली.

कई देशों में आया भूकंप

मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके भारत, नेपाल और चीन के साथ ही कई अन्य देशों में भी महसूस किए गए हैं. यूएसजीएस अर्थक्वेक्स के मुताबिक, नेपाल में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 रही.

कब आता है भूकंप?

धरती के अंदर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं. ये प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं. जब ये प्लेट आपस में टकराती हैं, एकदूसरे के ऊपर चढ़ती या उनसे दूर जाती हैं, तब जमीन हिलने लगती है. इसे ही भूकंप कहते हैं. भूकंप को मापने के लिए रिक्टर पैमाने का इस्तेमाल करते हैं. जिसे रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल कहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

34 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

46 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

1 hour ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

2 hours ago