दुनिया

मारे गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के करीबी के घर रात भर हुई फायरिंग, PM ट्रूडो ने शुरू कराई जांच

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने कनाडा में भारत-नामित खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के दोस्त सिमरनजीत सिंह के दक्षिण सरे आवास पर रात भर हुई गोलीबारी की घटना की जांच शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक बयान में, सर्री आरसीएमपी ने कहा कि उन्होंने 154 स्ट्रीट के 2800 ब्लॉक के पास स्थित एक आवास पर गुरुवार सुबह 1:20 बजे के बाद गोलीबारी की सूचना मिली है.

घटना को लेकर इलाके को लोगों से छानबीन

कॉर्पोरल सरबजीत संघा ने कहा कि अधिकारियों द्वारा घटना को लेकर इलाके में पड़ोसियों और गवाहों से बात की गई है और वर्तमान में गोलीबारी के बारे में और अधिक जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रहे हैं. हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. वहीं एक रिपोर्टर के अनुसार उसने एक कार देखी जो गोलियों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, साथ ही घर में कई गोलियों के छेद भी थे.

कितनी गोलियां चलाई गईं?

हादसे की जानकारी देते हुए कॉर्पोरल संघा ने इसकी पुष्टि नहीं की कि घर में कितनी गोलियां चलाई गईं, और कहा कि पुलिस का मानना ​​​​है कि घटना अलग-थलग थी. उन्होंने कहा कि “जांच अभी भी बहुत शुरुआती चरण में है, इसलिए इस गोलीबारी का मकसद अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है.”

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार ने चीन समर्थक मुइज्जू को दिखाया ठेंगा, नई दिल्ली ने घटाई माले को मिलने वाली वित्तीय मदद

कनाडा ने लगाए थे भारत पर ये आरोप

पिछले साल सितंबर में, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया था कि भारत सरकार जून 2023 में सरे में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल हो सकती है. हालांकि, भारत ने आरोपों को बेतुका बताते हुए इससे इनकार किया है. वहीं इसके बाद से ही भारत और कनाडा के बीच रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं. पिछले साल दिसंबर में ट्रूडो ने कहा था कि उन्होंने आरोपों को सार्वजनिक कर दिया है क्योंकि उन्हें जानकारी लीक होने की आशंका थी.

Rohit Rai

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

12 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

13 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

26 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

32 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

44 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago