देश

‘कांग्रेस 300 में से 40 सीट भी न जीत पाएगी…’, ममता बनर्जी के बदले सुर, बोलीं- हिम्मत है तो बनारस में बीजेपी को हराओ

Mamata Banerjee News: कांग्रेस की अगुवाई वाले ‘इंडिया’ अलायंस के दलों में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के मुद्दे पर खींचतान चल रही है. अभी तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कांग्रेस पर ही निशाना साधा है. ममता ने कांग्रेस की किरकरी करते हुए यहां तक बोल दिया कि कांग्रेस में हिम्मत है तो बनारस में बीजेपी को हराकर दिखाए.

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा— “मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस पार्टी को इतना अहंकार किस बात का है.” उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस 300 में से 40 सीट भी जीत पाएगी या नहीं. कांग्रेस पार्टी पहले जहां-जहां जीतती थी, अब वहां भी हारती जा रही है.

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में मुझे नहीं बताया’

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भी ममता ने जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल आई थी, लेकिन मुझे बताया तक नहीं गया. हम INDIA गठबंधन में हैं. मगर उसके बावजूद मुझे जानकारी नहीं दी गई. मुझे प्रशासन से इसके बारे में पता चला.

यह भी पढ़िए: 23 साल के झारखंड को मिला 12वां सीएम, रघुवर दास एकमात्र मुख्यमंत्री जिन्होंने पूरा किया कार्यकाल; चंपई सोरेन बोले- भारत जोड़ो यात्रा में जाऊंगा

INDI गठबंधन का अवैध ढांचा लगातार टूटता जा रहा: शहजाद पूनावाला

ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया दी. शहजाद पूनावाला ने आज शाम को कहा, “INDI गठबंधन की प्राण और प्रतिष्ठा दोनों गायब हो चुके हैं और INDI गठबंधन का अवैध ढांचा लगातार टूटता जा रहा है. इसका एक और प्रमाण सामने निकल कर आया है, आज ममता बनर्जी ने कहा कि ‘राहुल गांधी फोटो शूट करा रहे हैं. 300 सीट तो छोड़िए ये(कांग्रेस) 40 सीट भी नहीं जीत पाएंगी”. पूनावाला बोले कि देश की जनता जय श्री राम जय श्री राम कर रही है, लेकिन आज INDI गठबंधन के लोग राम नाम सत्य है कह रहे हैं.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

9 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

39 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

42 minutes ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

57 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

59 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago