दुनिया

Nepal PM India Visit : नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद बोले-भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं

Nepal PM India Visit: नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद ने कहा है कि उनके देश के भारत का साथ बहुत अच्छे संबंध हैं. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की चार दिवसीय यात्रा पर उन्होंने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री चौथी बार भारत का दौरा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है. भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं.” उन्होंने कहा कि हम व्यापार आदि बढ़ाने के लिए चर्चा कर रहे हैं. सऊद ने कहा, “पीएम अपने समकक्ष के साथ पनबिजली परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे. सभी मुद्दों पर चर्चा होने जा रही है.” बता दें कि नेपाल के पीएम ‘प्रचंड’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रन पर भारत आए हैं.

यह भी पढ़ें: “अभी का भारत 2013 से अलग”, मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में दावा

पीएम प्रचंड ने की NSA अजीत डोभाल से मुलाकात

भारत यात्रा पर आए नेपाल के पीएम से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने दिल्ली में मुलाकात की. अब नेपाल के पीएम, प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की तैयारी कर रहे हैं. दोनों नेताओं के बीच बहुमुखी संबंधों को लेकर बातचीत होने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक, अपनी यात्रा के दौरान, प्रचंड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

1 hour ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

2 hours ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

3 hours ago

यह कैसा अंधविश्वास? मंदिर में खुदवाया गड्ढा, फिर करने लगी समाधि लेने की बात

रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…

3 hours ago

अंडरगारमेंट में क्या छिपाकर ले जा रहा था युवक? मेट्रो स्कैनर ने खोल दिया राज

Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…

3 hours ago