दुनिया

Donald Trump: जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अपने समर्थकों से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने का किया आग्रह

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महिलाओं को भुगतान करने से जुड़े एक मामले में शनिवार को दावा किया कि मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है और इसके लिए उन्होंने अपने समर्थकों से प्रदर्शन करने का आह्वान किया. डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि पूर्व राष्ट्रपति के इन महिलाओं से यौन संबंध थे और उन्होंने उन्हें धन देकर मामले को सार्वजनिक नहीं करने को कहा था.

बहरहाल, ट्रंप की वकील और प्रवक्ता ने कहा कि अभियोजकों की ओर से कोई संदेश नहीं मिला है लेकिन ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया जा सकता है.

‘वे हमारे देश की हत्या कर रहे हैं’

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद में एक पोस्ट में अपने समर्थकों से प्रदर्शन करने का आह्वान किया और राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा ‘‘हम अब इसे और नहीं होने दे सकते. वे हमारे देश की हत्या कर रहे हैं और हम बैठकर बस देख रहे हैं. हमें अमेरिका को बचाना होगा. प्रदर्शन, प्रदर्शन, प्रदर्शन करिए.’’ ट्रंप ने इसी तरह की अपील पिछले राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद भी की थी जिससे छह जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद भवन परिसर में हिंसा हुई थी.

यह भी पढ़ें-  Weather UPdate: बेमौसम बारिश और ओले गिरने से फसलों पर भारी नुकसान, सुहावने मौसम से लोगों को मिली राहत, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

‘ट्रंप की पोस्ट मीडिया में आयी खबरों पर आधारित’

ट्रंप की वकील सुजैन नेचेल्स ने कहा कि ट्रंप की पोस्ट ‘‘मीडिया में आयी खबरों पर आधारित’’ है और एक प्रवक्ता ने कहा कि अभी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी आल्विन ब्रैग के कार्यालय से कोई ‘‘अधिसूचना नहीं मिली है.’’ डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

ट्रंप के इस पोस्ट के बाद 2024 के राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल उनके संभावित प्रतिद्वंद्वियों समेत शीर्ष रिपब्लिकन नेता उनके समर्थन में आए. ट्रंप के संभावित प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा, ‘‘अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर अभियोग चलाने का विचार लाखों अमेरिकियों के साथ ही मेरे लिए भी बहुत परेशान करने वाला है।’’
उनके समर्थन में आने वाले नेताओं में सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी भी शामिल हैं.

प्रौद्योगिकी निवेशक विवेक रामास्वामी ने कहा कि वह ऐसे देश में रहना नहीं चाहते जहां ‘‘सत्ता में बैठी पार्टी अपने राजनीतिक विरोधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर सके.’’

-भारत एक्सप्रेस (इनपुट भाषा के साथ)

Rahul Singh

Recent Posts

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

3 minutes ago

सीएमआरएल रिश्वत मामला: पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर 7 दिन की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…

4 minutes ago

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

24 minutes ago

क्या आपकी पसंद वाकई आपकी है? जानिए कैसे तय होती है मोबाइल स्क्रीन की दुनिया

विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…

1 hour ago