दुनिया

पिछले 5 वर्षों में पेटेंट फाइल करने की संख्या हुई दोगुनी, दुनिया के टॉप-6 देशों में भारत

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) की लेटेस्ट वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2018 और 2023 के बीच बौद्धिक संपदा अधिकारों के लिए भारत के पेटेंट और इंडस्ट्रियल डिजाइन फाइल करने की संख्या दोगुनी हो गई है, जिससे देश छठे स्थान पर पहुंच गया है. पहली बार भारत को तीन मुख्य बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकारों : पेटेंट, इंडस्ट्रियल डिजाइन, एप्लीकेशन और ट्रेडमार्क एप्लीकेशन के लिए दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल किया गया. भारत में पेटेंट फाइल करने की दर लगातार पांचवें साल दोहरे अंकों में रही है.

2023 में भारत में 64,480 पेटेंट फाइल

WIPO की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में भारत में फाइल पेटेंट की संख्या 64,480 थी. पेटेंट फाइल करने में देश की वृद्धि दर 2022 की तुलना में 15.7 प्रतिशत रही. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में दुनिया भर में 35 लाख से अधिक पेटेंट फाइल किए गए. यह लगातार चौथा वर्ष था, जब वैश्विक पेटेंट फाइल करने में सकारात्मक वृद्धि देखी गई. 2023 में अधिकतम पेटेंट 1.64 मिलियन चीन से फाइल किए गए. चीन के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका से 5,18,364 पेटेंट और इसके बाद दक्षिण कोरिया से 2,87,954 पेटेंट फाइल हुए. दक्षिण कोरिया के बाद 133,053 पेटेंट जर्मनी और 64,480 पेटेंट भारत से फाइल हुए.

पेटेंट के लिए एशिया शीर्ष स्थान पर बना हुआ

पेटेंट के लिए एशिया शीर्ष स्थान पर बना हुआ है, जो 2023 में वैश्विक पेटेंट, ट्रेडमार्क और इंडस्ट्रियल डिजाइन फाइल करने की गतिविधि क्रमशः 68.7 %, 66.7 %और 69 % है. बौद्धिक संपदा अधिकार किसी व्यक्ति की बुद्धि से की गई क्रिएशन, जो प्रकृति में मौजूद नहीं है, को परिभाषित करता है. इनमें आविष्कार, साहित्यिक और कलात्मक कार्य, डिजाइन, प्रतीक, नाम और वाणिज्य में उपयोग की जाने वाली छवियां शामिल हैं. बौद्धिक संपदा अधिकारों को उनके अवैध इस्तेमाल से रोकने के लिए कानून द्वारा संरक्षित किया जाता है. बौद्धिक संपदा अधिकारों में पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, इंडस्ट्रियल डिजाइन, भौगोलिक संकेत और व्यापार रहस्य शामिल हैं.


ये भी पढ़ें: “लाहौर से लेकर लखनऊ तक पाकिस्तान होता, अगर…”, पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब ने दिया विवादित बयान, मंच पर मौजूद थीं ये हस्तियां


विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की स्थापना 1967 में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के रूप में की गई थी. स्विट्जरलैंड के जिनेवा में स्थित संगठन का मुख्य कार्य दुनिया भर में बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण को बढ़ावा देना है. यह संगठन संयुक्त राष्ट्र की 15 विशेष एजेंसियों में से एक है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

25 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

37 minutes ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

46 minutes ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

1 hour ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago