दुनिया

Israel-Hamas War: “स्मार्टफोन से जल्द हटा दें इंस्टाग्राम और टिकटॉक”, इजरायली पैरेंट्स को स्कूल की ओर से भेजा जा रहा है मैसेज

Israel-Hamas War: हमास और इजरायल के बीच जारी जंग में अबतक 1100 लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल ने जावाबी कार्रवाई करके गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों को श्मशान बना दिया है. सैटेलाइट से जारी तस्वीरों में जगह-जगह खंड्हर दिखाई दे रहे हैं. इस बीच इजरायली नागरिकों को स्कूल प्रशासन की ओर से मैसेज दिया जा रहा है. इजरायल के स्कूल प्रशासनों ने बच्चों के माता-पिता से आग्रह किया है कि बच्चों के मोबाइल से सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम और टिकटॉक हटा दें. उन्होंने अंदेशा जताया है कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों का वीडियो जारी किया जा सकता है.

हमास के आतंकियों का वीडियो वायरल

बता दें कि सोशल मीडिया साइट पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें हमास के आतंकियों को हिंसा करते दिखाया गया है. कई वीडियो में हमास के आतंकियों को लोगों को बंधक बनाते हुए भी दिखाया गया है. कई वीडियो में लोग रहम की भीख मांगते दिखे लेकिन हमाल के आतंकी को दया नहीं आई.

यह भी पढ़ें: पैगंबर मोहम्मद से लेकर ईसा मसीह तक…एक ही जगह पर 3 धर्मों का दावा, कहानी यरूसलम की

अब तक 1100 लोगों की मौत

बता दें कि फिलिस्तीन के हमास और इजरायल के बीच जंग में अब तक 1100 से अधिक लोगों की मौत हुई है. दोनों देशों की ओर से ताबड़तोड़ रॉकेट दागे जा रहे हैं. धीरे-धीरे शहर मलबे में तब्दील हो रहा है. लोग अपने घरों को छोड़कर बंकरों में छुपने को मजबूर हैं. बेशक इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध की घोषणा कर दी है, लेकिन दुनिया अब भी इसे आतंकी हमले के रूप में ही देख रही है. बीते शनिवार को हमास ने महज 20 मिनट में इजरायल पर 5000 से अधिक रॉकेट दागे. जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल ने गाजा पट्टी को निशाना बनाया. हमास के कई सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया गया. दुनियाभर के देशों ने इजरायल और फिलिस्तीन को लेकर अलग-अलग विचार स्पष्ट किए हैं.

इतना ही नहीं इजरायल ने गाजा पट्टी की बिजली काट दी है. शहर में खाद्य सामग्री आने जाने से रोक दिया गया है. इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद चुन-चुनकर हमास के लड़ाकों को ठिकाने लगाने का काम शुरु कर दिया है.

दूसरी तरफ, लेबनान का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह भी इस लड़ाई में कूद गया है. हिजबुल्लाह ने तीन इजरायली ठिकानों पर दर्जनों रॉकेट और गोले दागे. इसके बाद इजरायल ने इस मोर्चे पर भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. दरअसल, हमास का बर्बर हमला इजरायल के लिए अकेले चुनौती नहीं है, उसे कई मोर्चों पर एक साथ लड़ना है और यहां कोई भी चूक इजरायल को बहुत भारी पड़ सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

6 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

6 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

7 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

8 hours ago