क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
केंद्रीय मंत्री अमित शाह (फोटो PTI)
Telangana Election 2023: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आदिलाबाद में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यममंत्री के.चंद्रशेखर राव और विपक्षी गठबंधन पर जमकर हमला बोला. अमित शाह ने कहा कि, “के.चंद्रशेखर राव ने अपने पिछले 10 साल के शासनकाल में कभी गरीबों के लिए काम नहीं किया, बल्कि केवल इस बात पर ध्यान केंद्रित किया कि अपने बेटे के.टी. रामाराव को राज्य का मुख्यमंत्री कैसे बनाया जाए.”
गृहमंत्री ने जनसभा में आरोप लगाया कि भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने आदिवासियों के लिए डबल बेडरूम आवास जैसे चुनावी वादे पूरे नहीं किए.
अमित शाह ने जोर देते हुए कहा कि, “केसीआर का लक्ष्य केवल अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है, लेकिन बीजेपी का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि आदिलाबाद के प्रत्येक आदिवासी को शिक्षा, नौकरी और किसानों को जल मिले. उन्होंने आगे कहा, “आपके पास दो विकल्प हैं. एक केसीआर सरकार है जो अपने बेटे और बेटी के बारे में सोचती है और दूसरी तरफ आपके पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जो दलितों, गरीबों और आदिवासियों के बारे में सोचते हैं.”
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेलंगाना को डबल इंजन सरकार की जरूरत है यानी केंद्र के साथ-साथ राज्य में भी मोदी सरकार. उन्होंने विश्वास जताया कि 30 नवंबर को चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा तेलंगाना में सरकार बनाएगी. शाह ने आरो लगाया कि तेलंगाना किसानों की आत्महत्या और महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराध में नंबर एक बन गया है. उन्होंने यह आरोप भी दोहराया कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के पास केसीआर की कार का ‘स्टीयरिंग’ है. सत्तारूढ़ बीआरएस पार्टी का चुनाव चिन्ह कार है.
उन्होंने आरोप लगाया कि केसीआर सरकार AIMIM के इशारे पर चल रही है. शाह ने पूछा, “क्या आप चाहते हैं कि तेलंगाना मजलिस के निर्देशों पर चले?” उन्होंने लोगों से केसीआर सरकार को हटाने और भाजपा सरकार को चुनने की अपील की.
शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहले अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में देरी की थी. हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर के निर्माण की पहल की और भव्य मंदिर जनवरी, 2024 तक तैयार हो जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आदिलाबाद में कहा, “कांग्रेस ने आज तक सिर्फ गरीबी की बात की लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया. 12 लाख करोड़ का घपला, घोटाला और भ्रष्टाचार यह INDIA गठबंधन वाली कांग्रेस पार्टी ने किया है। PM मोदी के 9 साल के शासन में हमारा कोई विरोधी भी हम पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता.”
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…
भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…
WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…
सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…
BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…
डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…