देश

India-Australia: पीएम मोदी ने अल्बनीज के साथ की द्विपक्षीय वार्ता, 3 प्रमुख व्यापार समझौतों पर बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिडनी में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की. बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी भाग लिया. इससे पहले पीएम मोदी को एडमिरल्टी हाउस में सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

प्रधानमंत्री मोदी ने सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में विजिटर बुक पर भी हस्ताक्षर किए. पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल और ऑस्ट्रेलियाई विपक्षी नेता के साथ भी बैठक की. द्विपक्षीय बैठक के बाद पीएम मोदी ने अल्बनीज के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि हमने खनन और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों में अपने रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर रचनात्मक चर्चा की. साथ ही हमने हरित हाइड्रोजन पर टास्क फोर्स स्थापित करने का निर्णय लिया है.

पीएम मोदी ने इस साल भारत में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए अल्बनीज और सभी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रशंसकों को भारत आने का निमंत्रण दिया. उन्होंने कहा कि उस समय आपको भारत में भव्य दिवाली का जश्न भी देखने को मिलेगा. मोदी ने कहा कि मंदिरों में हमला स्वीकार नहीं है. एंथनी अल्बनीज ने ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई का भरोसा दिया.

समृद्ध व समावेशी बनाए रखने का संकल्प दोहराया

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के तहत शांतिपूर्ण, समृद्ध व समावेशी बनाए रखने का संकल्प दोहराया है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की. दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रभाव व उपयोगिता पर बातचीत करते हुए संयुक्त राष्ट्र व सुरक्षा परिषद जैसे निकायों में सुधार पर भी सहमति जताई.

ये भी पढ़ें- ‘भारत भरेगा नई उड़ान’, सिंधिया बोले- अगले 5 वर्षों में भारत में 200 से अधिक एयरपोर्ट बनाए जाएंगे

बैठक में दोनों नेताओं ने रक्षा-सुरक्षा, व्यापार-निवेश, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, महत्वपूर्ण खनिजों, शिक्षा, प्रवासन और गतिशीलता के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक के अंत में दोनों नेताओं ने मार्च में दिल्ली में आयोजित पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए व्यापक रणनीतिक साझेदारी को व्यापक व मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई. बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी भाग लिया.

Dimple Yadav

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago