देश

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर को खाद्य सुरक्षा सूचकांक में शीर्ष रैंक हासिल

Jammu and Kashmir: जम्मू और कश्मीर ने खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2022-23 में केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी के तहत अपनी पहली रैंक बनाए रखी है. एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को कहा गया कि जम्मू-कश्मीर के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 2021, 2022 और 2023 के लिए लगातार तीसरी बार पुरस्कार प्राप्त किया. खाद्य सुरक्षा के विभिन्न मापदंडों पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन को मापने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा प्रतिवर्ष सूचकांक जारी किया जाता है. यह पुरस्कार खाद्य सुरक्षा आयुक्त शकील-उल-रहमान ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया से प्राप्त किया.

बयान में कहा गया है, जम्मू और कश्मीर ने देश में ईट राइट मेला जिलों की अधिकतम संख्या के लिए प्रथम पुरस्कार भी जीता है. इन जिलों ने उपभोक्ताओं के बीच स्वस्थ और सुरक्षित भोजन की आदतों को बढ़ावा देने के लिए एफएसएसएआई की विभिन्न पहलों को लागू किया है. खाद्य सुरक्षा सूचकांक एक गतिशील मात्रात्मक और गुणात्मक बेंचमार्किं ग मॉडल है जो सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में खाद्य सुरक्षा के मूल्यांकन के लिए एक वस्तुनिष्ठ रूपरेखा प्रदान करता है.

ये भी पढ़ें- WTC Final: ‘संकटमोचक’ बने रहाणे, शार्दूल ठाकुर के साथ मिलकर भारत को 300 के करीब पहुंचाया

एफएसएसएआई ने सांख्यिकीय मूल्यांकन के लिए डेटा प्रस्तुत करने के लिए सभी केंद्र शासित प्रदेशों, राज्यों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों के साथ पत्राचार करके 2022-2023 के लिए राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की. महत्वपूर्ण संकेतक जिसके आधार पर मूल्यांकन किया जाता है, उसमें उपभोक्ता सशक्तिकरण के अलावा मानव संसाधन, अनुपालन स्तर, खाद्य परीक्षण अवसंरचना और निगरानी, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण शामिल हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

11 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

11 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

23 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

31 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago