दुनिया

ईरान चुपके से बना रहा है परमाणु मिसाइल…. 3000 किमी है मारक क्षमता: रिपोर्ट

Iran Nuclear Program: ईरान के राष्ट्रीय प्रतिरोध परिषद (NCRI) द्वारा जारी एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान गुप्त रूप से यूरोप तक पहुंचने की क्षमता वाली परमाणु मिसाइलों का विकास कर रहा है, जो उत्तर कोरिया द्वारा इस्लामी शासन को सौंपे गए डिजाइनों पर आधारित हैं. रिपोर्ट के अनुसार, हथियारों का उत्पादन दो साइटों पर सैटेलाइट लॉन्च सुविधाओं के रूप में  किया जा रहा है.

ईरान (Iran) में निर्वासित विपक्षी समूह NCRI ने कहा कि तेहरान इन सुविधाओं पर अपने कथित परमाणु हथियार कार्यक्रम को तेज कर रहा है. इसने यह भी कहा कि मिसाइलें 3,000 किमी (1,800 मील) से अधिक की यात्रा करने में सक्षम हैं, जो संभावित रूप से यूरोप को टारगेट कर सकती हैं.

ईरान ने कम से कम तीन बार परीक्षण कर लिया

रिपोर्ट का हवाला देते हुए, न्यूयॉर्क पोस्ट ने बताया कि NCRI ने परमाणु हथियार स्थल के रूप में चिह्नित की गई सुविधाओं में से एक शाहरुद मिसाइल (Shahrud Missiles) सुविधा थी, जिसे ईरान के एडवांस रक्षा अनुसंधान संगठन और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा चलाया जा रहा है. NCRI का मानना ​​है कि साइट पर विकसित किए जा रहे परमाणु वारहेड को ग़ैम-100 (Ghaem-100) मिसाइल पर लगाया जाएगा और यह ग्रीस तक पहुंचने में सक्षम होगा.

यह भी अनुमान है कि ईरान ने शाहरुद सुविधा में रॉकेट लॉन्चर का कम से कम तीन बार परीक्षण कर लिया है. NCRI का दावा है कि उन रॉकेट लॉन्च को सैटेलाइट लॉन्च बताकर छुपाया गया था.

IRGC जल्द एडवासं ग़ैम रॉकेट लॉन्च कर सकता है

रिपोर्ट का मानना ​​है कि IRGC आने वाले महीनों में और अधिक एडवासं ग़ैम रॉकेट लॉन्च करने की योजना बना रहा है. माना जाता है कि दूसरी परीक्षण सुविधा सेमनान से 43 मील दक्षिण-पूर्व में स्थित है, जहां तेहरान उत्तर कोरियाई डिजाइनों के आधार पर सिमोर्ग (Simorgh) मिसाइलों का विकास कर रहा है. अपनी रिपोर्ट में NCRI ने कहा कि इस साइट के कुछ हिस्से भूमिगत छिपे हुए हैं.

NCRI ने ईरान पर 2005 से इस साइट का विस्तार करने का भी आरोप लगाया. समूह के अनुसार, सेमनान में कार्यक्रम को ईरान के अंतरिक्ष कार्यक्रम से जोड़कर और खोमेनी स्पेस लॉन्च टर्मिनल की स्थापना कार्यक्रम बताकर गुप्त रखा गया है.

NCRI समूह के एक अमेरिकी प्रतिनिधि सूना समसामी (Soona Samsami) ने कहा कि ईरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अपने देश से दूर रखने और अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जरूरी समय निकालने के लिए यथास्थिति बनाए रखने के लिए बेताब है. हालांकि, सूना समसामी ने कहा कि पिछले साल ईरान की वायु रक्षा प्रणालियों के खिलाफ इजरायल के हमलों ने पश्चिम देशों को ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को खत्म करने का सही मौका दिया है.


ये भी पढ़ें: मेरीलैंड की फेडरल जज ने ट्रंप के इस आदेश पर लगाई रोक, शपथ लेने के तुरंत बाद राष्ट्रपति ने जारी किया था आदेश


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

1 hour ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

6 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

8 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 hours ago