दुनिया

क्वाड देशों ने एकजुट होकर पाकिस्तान को दिखाया आईना, पहलगाम हमले के जिम्मेदारों को सजा दिलाने की उठी मांग

QUAD Meeting: आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए निंदनीय हमले के जिम्मेदार लोगों को तुरंत सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने यह भी अपील की कि संबंधित देश इस मामले में जांच कर रही एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करें.

QUAD ने जारी किया संयुक्त बयान

मंगलवार को अपनी बैठक के बाद एक साझा बयान में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने कहा, “हम इस निंदनीय हमले के अपराधियों, योजनाकारों और फंड देने वालों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग करते हैं. साथ ही, हम सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों से अपील करते हैं कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्तावों के तहत इस मामले में जांच एजेंसियों का पूरा सहयोग करें.” बयान में कहा गया, “क्वाड देश सीमा पार आतंकवाद समेत हर तरह के आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद की कड़ी निंदा करते हैं और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं.”

एस. जयशंकर बैठक में हुए शामिल

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया ने भारत-प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख लोकतांत्रिक देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए इस साल दूसरी बार मंत्री स्तरीय बैठक की.

उन्होंने कहा, “हम 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए.” बयान में हमले के दोषियों को सजा दिलाने की अपील की गई. हालांकि किसी देश का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया. लेकिन यह साफ था कि इशारा किस ओर है, क्योंकि यह हमला ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने किया था, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा एक संगठन है और जिसे पाकिस्तान का समर्थन प्राप्त है.

मंत्रियों की बैठक से पहले जयशंकर ने कहा, “भारत को आतंकवाद के खिलाफ अपने नागरिकों की रक्षा करने का पूरा हक है और हम इस अधिकार का इस्तेमाल जरूर करेंगे. हम उम्मीद करते हैं कि हमारे क्वाड साझेदार इस बात को समझेंगे और इसका सम्मान करेंगे.”

यह भी पढ़ें- वॉशिंगटन में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने पर जोर, ‘क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव’ की शुरुआत

शीर्ष नेताओं ने कहा कि वे साल के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित किए जाने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा शामिल होंगे. मंत्रियों ने कहा कि इस साल वे मुंबई में “फ्यूचर क्वाड पोर्ट्स पार्टनरशिप” की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

15 minutes ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

29 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

8 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

9 hours ago