दुनिया

वेस्ट बैंक में इजराइल ने किया ड्रोन से हमला, पांच फिलिस्तीनियों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

इजराइली सेना ने सोमवार को सुबह वेस्ट बैंक में उग्रवादियों के गढ़ में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए और इलाके में सैकड़ों सैनिकों को तैनात किया. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में कम से कम पांच फलस्तीनी मारे गए हैं. ये ड्रोन हमले दो दशक पूर्व दूसरे फलस्तीनी विद्रोह के दौरान बड़े पैमाने पर किए गए सैन्य हमलों की याद दिलाते हैं. इजराइली सैनिक सोमवार की सुबह जेनिन शरणार्थी शिविर में घुसे और एक साल से अधिक समय से चल रहे संघर्ष के दौरान इलाके में सबसे बड़ा अभियान चलाया. यह हमला ऐसे वक्त में किया गया है जब इजराइली बस्तियों पर सिलसिलेवार हमलों के जवाब में कड़ी प्रतिक्रिया देने के लिए देश में दबाव बढ़ रहा है. पिछले सप्ताह इजराइली बस्तियों पर हमलों में चार लोगों की मौत हो गयी थी.

अभियान का उद्देश्य ठिकाने को नष्ट करना तथा हथियार जब्त करना है- हेच

फलस्तीनी मीडिया की खबरों के अनुसार, अभियान से स्थानीय निवासियों का जनजीवन बाधित हो गया, कुछ इलाकों में बत्ती गुल हो गयी और सेना के एक बुलडोजर को संकरी गलियों से गुजरते हुए देखा गया. फलस्तीनियों तथा समीपवर्ती जॉर्डन ने हिंसा की निंदा की है. सेना के एक प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेच ने बताया कि अभियान, हमलों की योजना बनाने के लिए उग्रवादियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही एक इमारत पर हवाई हमले के साथ देर रात एक बजे शुरू हुआ. उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ठिकाने को नष्ट करना तथा हथियार जब्त करना है.

इसे भी पढ़ें: Pakistan IMF Deal: दिवालिया होने से अब बच जाएगा पाकिस्‍तान? IMF ने दी 3 अरब डॉलर के लोन की मंजूरी, जानिए क्‍या हैं इस डील के मायने

पांच फलस्तीनियों की मौत

उन्होंने बताया कि तकरीबन 2,000 सैनिक इस अभियान में भाग ले रहे हैं. फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को सुबह कम से कम पांच फलस्तीनियों की मौत हो गयी है और 13 अन्य घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है. मंत्रालय ने बताया कि एक अलग घटना में वेस्ट बैंक के रामल्ला शहर के समीप इजराइल की गोलीबारी में 21 वर्षीय फलस्तीनी नागरिक की मौत हो गयी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

19 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

27 minutes ago

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

38 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

55 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

58 minutes ago