Categories: दुनिया

‘हमारे यहां इजरायली हमलों में 34 हजार से ज्‍यादा लोगों की जानें गईं,’ गाजा हेल्थ मिनिस्ट्री ने उजागर की मृतक फिलिस्तीनियों की पहचान

Israel Palestine Conflict: गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इजरायली हमलों में मारे गए 34,344 फिलिस्तीनियों की पहचान जारी की है. मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय ने नाम, आयु, लिंग और पहचान संख्या की एक सूची प्रकाशित की है, जिसमें अब तक युद्ध में मारे गए 80 प्रतिशत से अधिक फिलिस्तीनियों के नाम शामिल हैं.

सूची में शामिल नामों के अलावा इजरायल के साथ संघर्ष में मारे गये शेष 7,613 लोगों को मिलाकर मृतकों की संख्या अब 41 हजार से अधिक हो गई है. उनके शव अस्पतालों और मुर्दाघरों में रखे गए हैं, लेकिन अब तक पहचान नहीं हुई है.

हमास के आतंकी हमले के बाद शुरू हुए थे इजरायली हमले

पहचाने गए लोगों में 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास हमलों के बाद पैदा हुए 169 बच्चे भी शामिल हैं. उसी हमले के बाद इजरायल की जवाबी कार्रवाई शुरू हुई जिसे अब लगभग एक साल हो गये हैं. साथ ही 1922 में पैदा एक व्यक्ति भी इस संघर्ष में मारा गया जिसने एक सदी से अधिक के अपने जीवन में कई युद्ध देखे थे.

गाजा के अधिकारियों द्वारा जारी दस्तावेज 649 पन्नों का है. मृतकों की सूची मुख्यतः उम्र के हिसाब से दी गई है. गाजा की आबादी युवा है। सूची में फिलिस्तीनी मरने वाले बच्चों के नामों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है.

गाजा के आंकड़ों पर सवाल उठा रहे इजरायली अधिकारी

इजरायली अधिकारी गाजा में अधिकारियों द्वारा दी गई मौतों की संख्या पर सवाल उठाते रहे हैं. उनका तर्क है कि चूंकि हमास वहां की सरकार को नियंत्रित करता है, इसलिए गाजा के स्वास्थ्य अधिकारी आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर बता रहे हैं.

हालांकि, इस क्षेत्र के डॉक्टरों और सिविल सेवकों के पास पिछले युद्धों का विश्वसनीय रिकॉर्ड है. साल 2009 और 2021 के बीच कई संघर्षों के बाद, संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं ने मृतकों की अपनी सूची तैयार की और पाया कि वे गाजा द्वारा दी गई सूचियों से काफी मिलते-जुलते हैं.

आमजन और लड़ाकों की संख्या अलग-अलग नहीं बताई

इजरायल के साथ मौजूदा संघर्ष के दौरान फिलिस्तीनी अधिकारी नियमित रूप से पुष्टि किए गए मृतकों की सूची अपडेट करते रहे हैं. हालांकि वे आम नागरिकों और लड़ाकों की संख्या अलग-अलग जारी नहीं करते हैं.

जिन 34,344 मृतकों की सूची दी गई है, उनमें 11,355 बच्चे; 60 साल या उससे अधिक आयु के 2,955 लोग; और 6,297 महिलाएं शामिल हैं. लड़ाई की उम्र के कई नागरिक पुरुष भी मारे गए हैं.

इजरायल ने दावा किया है कि उसने 17 हजार आतंकवादियों को मार गिराया है. उसने गाजा में मारे गए आम नागरिकों का अनुमान नहीं लगाया है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

व्रत और गांवों तक सीमित नहीं रहा बाजरा! Gen-Z शेफ्स ने ‘श्री अन्न’ को बनाया ग्लोबल स्टार, नया फूड ट्रेंड देख रह जाएंगे दंग

Millet Mavericks: Gen-Z शेफ और आंत्रप्रेन्योर इनोवेटिव डिशेज और मॉडर्न रेसिपी के जरिए 'श्री अन्न'…

5 minutes ago

Karwa Chauth Chand Timing: कब निकलेगा आपके शहर में चांद! जानिए शाम की पूजा का सटीक मुहूर्त

करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026 को मनाए जाने की जानकारी दी गई है.…

6 minutes ago

अब बिचौलियों की छुट्टी! ग्लोबल मार्केट में सीधे धाक जमा रहे हैं देश के डिजिटल बुनकर

Digital Weavers: कपड़ा और हथकरघा कारोबार से जुड़े युवा कारीगर अब पारंपरिक बुनाई को डिजिटल…

8 minutes ago

ग्वालियर GRP के हत्थे चढ़ा शातिर ट्रेन चोर! पास से मिले 8.26 लाख के 34 बैग, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश

MP News: ग्वालियर जीआरपी ने ट्रेनों के एसी कोच से यात्रियों के बैग चुराने वाले…

29 minutes ago

‘दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करके…’, अभिषेक शर्मा की सेंचुरी पर ईशान ने लिए मजे, VIDEO वायरल

Abhishek Sharma Ishan Kishan viral video: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने…

39 minutes ago

हरियाणा में बाजरा खरीद घोटाला: गड़बड़ी मिलने पर 5 अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड, गायब मिला हजारों क्विंटल बाजरा

हरियाणा के एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड ने बाजरा खरीद में हुई भारी गड़बड़ी और हेराफेरी के…

44 minutes ago