दुनिया

Russia Ukraine War: पुतिन का ऑपरेशन ’24’, व्लादिमीर को बाइडेन की चुनौती, यूक्रेन को US देगा हथियार, होकर रहेगा वर्ल्ड वॉर?

Russia Ukraine War: बाइडेन ने अचानक यूक्रेन का दौरा कर जहां सबको चौंका दिया है, तो वहीं जंग में रूस और उनकी मदद करने वाले देशों को कड़ा संदेश दिया है कि अगर यूक्रेन पर बड़ा हमला हुआ तो अमेरिका इसका जवाब देने के लिए तैयार है.

24 फरवरी को जंग के एक साल पूरे होने पर यूक्रेन पर रूस का बड़े हमले की तैयारी है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए और राष्ट्रपति जेलेंस्की से उन्होंने मुलाकात की. बाइडेन का ये दौरा चौंकाने वाला रहा.

पोलैंड से ट्रेन के जरिए कीव पहुंचे बाइडेन

प्रेसिडेंट बाइडेन पोलैंड से ट्रेन के जरिए कीव पहुंचे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. बाइडेन ने अपने इस दौरे के दौरान यूक्रेन को खुल कर साथ देने का ऐलान करते हुए कहा हम शुरू से ही यूक्रेन के साथ है. हमने इस युद्ध के दौरान दुनिया भर से यूक्रेन के लिए समर्थन जुटाया है. इस युद्ध में यूक्रेन का साथ देते हुए हम उन्हें जल्द ही एयर सर्विलांस रडार भी देने जा रहे हैं. मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं कि कोई भी इस युद्ध में यूक्रेन को कमजोर ना समझे.

बाइडेन ने पुतिन को दी सीधी चुनौती

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार बाइडेन यूक्रेन के दौरे पर आए और बाइडेन ने पुतिन को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि इस युद्ध में पुतिन विफल हो रहे हैं. एक बार कब्जा करने के बाद रूस की सेना ने अपना आधा इलाका खो दिया है. युवा, प्रतिभाशाली रूसी. रूस से भाग रहे हैं क्योंकि उन्हें अपने देश में कोई भविष्य नहीं दिख रहा है. रूस की अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है.

इस दौरे के नतीजे दिखेंगे- जेलेंस्की

बाइडेन ने पुतिन को चुनौती दी, तो यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के हौसले बुलंद हो गए हैं. जेलेंस्की ने कहा कि इस दौरे के नतीजे दिखेंगे. इस मुलाकात का असर युद्ध के मैदान में होगा, क्योंकि बाइडेन ने यूक्रेन को 500 मिलियन डॉलर के नए सैन्य और सहायता पैकेज देने का ऐलान किया है.

भड़क सकता है पुतिन का गुस्सा

बाइडेन ने कीव का दौरा कर रूस और जंग में उनकी मदद करने वाले देशों को कड़ा संदेश दिया है कि अगर यूक्रेन पर बड़ा हमला हुआ तो अमेरिका इसका जवाब देने के लिए तैयार है. बाइडेन का कीव दौरा निश्चित तौर पर पुतिन को चिढाने वाला है. जिससे बदले की आग में जल रहे पुतिन का गुस्सा और भड़क सकता है.

ये भी पढ़ें: युद्ध के बीच कीव पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूक्रेन के लिए किए बड़े ऐलान

यूक्रेन के कई इलाकों में रूस एयर स्ट्राइक कर रहा है. इससे निपटने के लिए जेलेंस्की पश्चिमी देशों से ज्यादा से ज्यादा आधुनिक हथियार देने की गुहार लगाते रहे हैं. लेकिन अब यूक्रेन को अमेरिका से एयर सर्विलांस रडार समेत ज्यादा हथियार मिलने वाले हैं. जिससे ये युद्ध और भीषण हो सकता है.

पुतिन ने 24 फरवरी को कीव मिशन के लिए बड़े हमले की तैयारी कर ली है और अगर अमेरिका और पश्चिमी देशों से यूक्रेन को ज्यादा से ज्यादा हथियारों की सप्लाई की गई. तो न्यूक्लियर वॉर होना तय माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago