देश

Weather Update: फरवरी में बढ़ती गर्मी के बीच बारिश को लेकर अलर्ट, कई जगहों पर तापमान 35 डिग्री के पार

weather update: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में गर्मी ने अभी से हाहाकार मचा रखा है. फरवरी के महीने में ही मार्च वाली गर्मी होने लगी है. यहां तक की कई जगहों पर तापमान 30 से ऊपर है. सर्दियां जाने के बाद अब गर्मी का भी रिकॉर्ड बना रही हैं. दरअसल राजधानी में गर्मी ने 55 साल में तीसरी यह रिकॉर्ड बनाया है जब अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा यानी 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और इतना तापमान 1969 के बाद से फरवरी का तीसरा सबसे गर्म दिन रहा. दिल्ली ने इस बार लोगों को फरवरी महीने में ही आने वाली गर्मी के लिए अलर्ट कर दिया है.

देश की राजधानी दिल्ली में आज (मंगलवार) न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक,  दिल्ली में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं. हालांकि, 22 फरवरी से 26 फरवरी तक दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, इन दिनों अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच रहेगा.

यह भी पढ़ें-     Sonu Nigam: म्यूजिक इवेंट के दौरान सोनू निगम से हुई हाथापाई, सेल्फी लेने के दौरान सिंगर से धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

बढ़ती गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो 21 से 23 फरवरी के बीच उत्तर पूर्व भारत के इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं. वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 21 और 22 फरवरी को भारी बारिश देखने को मिल सकती है. अरुणाचल के अलावा नोर्थ ईस्ट में तेज हवाएं चलने के आसार हैं. असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में तेज गरज के साथ बारिश हो सकती हैं. इसके अलावा, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है. वहीं, नॉर्थ पंजाब के हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फरवरी के महीने में ही मार्च जैसे गर्मी का एहसास होने लगा है. तापमान अभी से 35 डिग्री के पार चला गया है. बीते 22 सालों में 20 फरवरी का दिन सबसे गर्म रहा. जानकारी के मुताबिक, प्रतिचक्रवात के चलते पारा बढ़ा है. 26-27 फरवरी को मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जाहिर की है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

6 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

7 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

7 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

7 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

8 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

8 hours ago