दुनिया

पाकिस्तान के लाहौर में खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह की हत्या, कभी ISI का था करीबी

अलगाववादी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ को शनिवार सुबह लाहौर के सनफ्लावर सोसाइटी जौहर टाउन में मार दिया गया. लाहौर स्थित अपने घर के पास जब पंजवड़ टहल रहा था, उसी वक्त बाइक पर आए अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. मोस्ट वॉन्टेड ख़ालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह के खिलाफ भारत में हत्या और हथियारों की तस्करी समेत कई मामले दर्ज थे. इस हमले में परमजीत सिंह के दो बॉडीगार्ड भी मारे गए हैं. 

वह पूर्व सेना प्रमुख जनरल एएस वैद्य की हत्या और लुधियाना में देश की सबसे बड़ी बैंक डकैती के मामले में भी वॉन्टेड था. खालिस्तानी आतंकी एक समय में आईएसआई का करीबी रहा था. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परमजीत सिंह तरनतारन के पास पंजवड़ गांव का रहने वाला था. जब वह खालिस्तान कमांडो फोर्स में शामिल हुआ, उसके पहले वह सोहल में केंद्रीय सहकारी बैंक में काम करता था. 1986 में वह केसीएफ में शामिल हो गया जिसका कमांडर और उसके चचेरे भाई लाभ सिंह का उस पर खासा प्रभाव था. लाभ सिंह के रास्ते पर चलते हुए वह जल्द ही केसीएफ में शामिल हो गया था.

ये भी पढ़ें: Bangladesh: बांग्लादेश ने डोप्पा दिवस मनाया, चीन में उइगर मुसलमानों के उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, उसकी पत्नी और बच्चे जर्मनी चले गए थे. भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों लाभ सिंह के मारे जाने के बाद, 1990 के दशक में पंजवड़ ने केसीएफ की कमान संभाली थी. पाकिस्तान द्वारा शरण दिए जाने वाले मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों की सूची में शामिल पंजवड़ सीमा पार हथियारों की तस्करी और हेरोइन की तस्करी के जरिए धन जुटाकर केसीएफ को चलाता था. पाकिस्तान सरकार द्वारा बार-बार इनकार के बावजूद, वह लाहौर में रहता था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे जर्मनी चले गए.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पड़ोसी देश में फिर भड़का ‘जिहादी तांडव’! रातों-रात 35 परिवारों को छोड़ना पड़ा अपना ही गांव, जानिए वजह

Pakistan News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ईसाई व्यक्ति पर ईशनिंदा का आरोप लगने…

8 minutes ago

पीएम मोदी ने शेयर किया देवी की स्तुति का भजन, मां कालरात्रि से समृद्धि की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शनिवार को मां कालरात्रि को नमन करते हुए सोशल…

8 minutes ago

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा हिरासत से रिहा, अभिजीत दिपके पर जारी रहेगी कानूनी कार्रवाई

Neha Bora Released: दिल्ली में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत…

27 minutes ago

नवरात्र में गरबा क्यों है इतना खास? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यताएं और अनोखा महत्व

भारतीय संस्कृति में नृत्य और संगीत को ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग माना…

35 minutes ago

अगले 8 घंटे 13 राज्यों पर बहुत भारी…! मूसलाधार बारिश और 70 की रफ्तार से आंधी का खौफनाक अलर्ट

मानसून की आधिकारिक विदाई के बाद भी देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज…

56 minutes ago