Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

खालिस्तानी आतंकी निज्जर के सम्मान में एक मिनट के लिए मौन हुई कनाडाई संसद, पढ़ें क्या है पूरा मामला

भारत ने निज्जर को गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत ‘नामित आतंकवादियों’ की सूची में डाल रखा था. कनाडा ने निज्जर हत्या मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Hardeep Singh Nijjar

हाउस ऑफ कॉमंस में रखा गया एक मिनट का मौन

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की मौत की पहली वर्षगांठ पर कनाडाई संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में एक मिनट का मौन रखा गया. पिछले साल 18 जून को निज्जर की कनाडा के सरे में एक पार्किंग स्थल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल था निज्जर

भारत ने निज्जर को गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत ‘नामित आतंकवादियों’ की सूची में डाल रखा था. कनाडा ने निज्जर हत्या मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

कनाडा ने लगाए थे भारत पर आरोप

ओटावा का आरोप है कि हत्या में भारतीय अधिकारी शामिल थे, लेकिन वह इसका सबूत देने में विफल रहा है. इससे कनाडा और भारत के बीच संबंधों में तनाव पैदा हो गया है. भारत का कहना है कि दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडा उसकी धरती से संचालित खालिस्तान समर्थक तत्वों को बेखौफ पनाह दे रहा है.

यह भी पढ़ें- पुतिन के उत्तर कोरिया दौरे से क्यों परेशान हुआ अमेरिका? सामने आई बड़ी वजह

हाल ही में इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि भारत के साथ कई बड़े मुद्दों पर तालमेल है और उन्हें भारत की नई सरकार के साथ बातचीत करने का अवसर दिखाई दे रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital