अमेरिकी सीनेट.
American Package: अमेरिकी सीनेट ने यूक्रेन और इजरायल युद्ध के लिए वॉर फंडिंग पर मंजूरी दे दी है. बता दें कि रिपब्लिक पार्टी के दबदबे वाले ह्वाइट हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने 95 अरब डॉलर की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है. जिसमें चार बिल शामिल किए गए हैं. हालांकि, दो महीने पहले सहयता राशि के इस पैकेज को डेमोक्रेट की अगुवाई वाले सीनेट ने मंजूरी दे दी थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ अमेरिकी नेता पैकेज बिल पर हाउस में वोटिंग को लेकर विरोध कर रहे थे. जिस वजह से हाउस में वोटिंग नहीं हो पा रही थी. पैकेज में इजाराइल और यूक्रेन के लिए फंडिंग, इंडो पैसिफिक में सहयोगियों की मदद के अलावा चीनी मोबाइल ऐप टिकटॉक पर बैन लगाने को लेकर है.
अमेरिका के इस अरबों डॉलर के पैकेज में 60 अरब डॉलर सिर्फ यूक्रेन को दिया गया है. जानाकारी रहे कि यूक्रेन रूस के साथ तकरीबन 2 साल से अधिक समय से युद्ध में लड़ रहा है. पैकेज में अमेरिकी हथियारों के स्टॉक, उसकी सुविधा और उसकी भरपाई के लिए 23.2 अरब डॉलर शामिल किया गया है. इसके अलावा अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए 11.3 अरब डॉलर शामिल हैं.
पैकेज में इजरायल के लिए भी फंडिंग को मंजूरी मिल गई है. इसके लिए 26.38 अरब डॉलर की राशि आवंटित की गई है. इस राशि का इस्तेमाल उस पर हो रहे हमलों क जवाब देने और अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: जापानी नौसेना के दो हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत, सात लापता
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…