लाइफस्टाइल

कोल्ड ड्रिंक की बजाए गर्मियों में पिएं ये 4 ड्रिंक, शरीर को मिलेगी ठंडक और एनर्जी

Summer Drinks: गर्मियों का मौसम आ गया है. ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है. गर्मियों के मौसम में आपके शरीर को ज्यादा लिक्विड चीजों की जरूरत होती है. क्योंकि बढ़े हुए तापमान की कारण शरीर में ज्यादा पसीना आता है. हालांकि, पानी के अलावा और भी कई ऑप्शन हैं, जो आपको ठंडा और हाइड्रेट रहने में मदद कर सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे ये आपको दिनभर एनर्जी रखेंगे. शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करेंगे.

सत्तू का शरबत

तेज गर्मी में सत्तू का शरबत बनाकर पीने से शरीर को ठंडक और एनर्जी मिलती है. इसके लिए आपको सुत्ता (भुने चने का आटा), गुड़ या चीनी स्वादानुसार, जरूरत के मुताबिक काला नमक और पानी चाहिए होता है. इसे बनाने के लिए सत्तू और पानी को अच्छे से मिक्स कर पेस्ट बना लें. फिर कद्दूकस किया हुआ गुड़ या चीनी इसमें मिक्स करें. जब ये अच्छे से गुल जाए और इसमें स्वादानुसार नमक डालें. फिर इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर गिलास में इसे सर्व करें.

नारियल पानी

नारियल पानी हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसे पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और थकान और कमजोरी दूर करने और आपको एक्टिव रखने में मदद मिल सकती है. साथ ही हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं में डॉक्टर भी इसे पीने की सलाह देते हैं.

तरबूज का जूस

गर्मियों में तरबूज खाना या फिर इसके जूस पीने भी शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है. इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. इसके लिए बस तरबूज की छिलका निकालकर उसे काट लें. फिर एक मिक्सी में कटे हुए तरबूज के टुकड़े, थोड़ा का काला और नॉर्मल नमक, पुदीने की कुछ पत्तियां, नींबू का रस, चीनी साथ ही पानी और बर्फ डालनी है. अब इसे ग्राइंड करना है. अब इस जूस को छानकर पिएं.

कच्चे आम का जूस

इसे बनाने के लिए कच्चे आम की गुठली और छिलका निकालकर इसे छोटे-छोटे पीस काट लेंगे. फिर मिक्सी में कच्चे आम के कटे हुए टुकड़े फिर उसमें चीनी, पुदीने की पत्तियां, हरी मिर्च, चाट मसाला पाउडर और काला नमक डालकर फिर उसमें पानी डालकर ग्राइंड कर लेंगे. फिर इसे छान लें और उसमें थोड़ा पानी मिक्स करलेंगे. लीजिए बनकर तैयार है कच्चे आम का जूस.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

12 minutes ago

हिंदू ही नहीं, ईसाइयों पर भी जहालत…पाकिस्तान के ऐसे हैं हालात! ईशनिंदा के नाम पर फूंक डाले घर-दुकान

Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…

49 minutes ago

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

56 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

1 hour ago