दुनिया

मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा की प्लेन क्रैश में हुई मौत, 10 जून को उड़ान भरने के बाद लापता हुआ था विमान

Vice President Saulos Chilima Died in Plane Crash: मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा और नौ अन्य लोगों की प्लेन हादसे में मौत हो गई है. मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की. उपराष्ट्रपति और नौ अन्य लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया था.

राष्ट्रपति ने कहा कि उपराष्ट्रपति को ले जा रहे विमान का मलबा मिल गया है, लेकिन उसमें कोई जिंदा नहीं बचा है. चिलिमा (51) देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल और न्याय मंत्री राल्फ कासाम्बारा के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. राल्फ कासाम्बारा शुक्रवार को लिलोंगवे के एक लॉज के कमरे में मृत पाए गए थे.

रडार से गायब हो गया था विमान

मलावी रक्षा बल के विमान को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे के बाद देश के उत्तर में स्थित मज़ूज़ू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरना था. विमान के रडार से गायब होने से पहले लिलोंग्वे के कामुज़ू अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वापस लौटने की सलाह दी गई. विमान से संपर्क नहीं होने पर राष्ट्रपति ने खोज और बचाव अभियान का आदेश दिया. विमान को खोजने की कोशिश में सैनिक पूरी रात और सुबह तक चिकनगावा जंगल में सर्च करते रहे.

यह भी पढ़ें- मलावी के उपराष्ट्रपति Saulos Chilima को ले जा रहा विमान हुआ लापता, राष्ट्रपति ने रद्द की बहामास की यात्रा

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने मंगलवार को एक न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि मलावी रक्षा बल के कमांडर ने उन्हें बताया कि खोज और बचाव अभियान पूरा हो गया है. विमान का मलबा मिल गया है. लोगों को इस भयानक त्रासदी के बारे में बताते हुए बहुत दुख हो रहा है.

बचाव दल को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त विमान मिला

बचाव दल को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त विमान मिला है. राष्ट्रपति चकवेरा ने चिलिमा को श्रद्धांजलि दी, उन्हें एक अच्छा इंसान और मजबूत उपराष्ट्रपति बताया. बीबीसी ने राष्ट्रपति के हवाले से कहा, “मैं इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान मानता हूं कि वह मेरे डिप्टी और काउंसलर रहे.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Dhanteras kab hai: 6 या 7 नवंबर… कब है धनतेरस? पंचांग से दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तारीख

Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…

50 minutes ago

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

1 hour ago

गैस का चैंबर बनी दिल्ली…! सीजन का रिकॉर्ड तोड़ AQI पहुंचा 380 के पार, प्रदूषण पर क्या बोला IMD?

Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…

2 hours ago

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले सोने-चांदी की चाल में यू-टर्न, 3000 रुपये तक उछले दाम; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…

2 hours ago

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

3 hours ago