दुनिया

ऑकलैंड के महात्मा गांधी केंद्र में ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड का टेलीकास्ट, 100 वर्षीय रामीबेन हुईं भावुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड पूरे होने के ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाने के लिए और महिला सशक्तिकरण का प्रमाण देते हुए 100 वर्षीय वृद्ध महिला सहित भारतीय प्रवासी महिलाओं ने ऑकलैंड के महात्मा गांधी केंद्र में 30 अप्रैल 2023 को मन की बात के विशेष प्रसारण में भाग लिया. मन की बात के 100वें एपिसोड पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर एनआईडी फाउंडेशन (नई दिल्ली) ने न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायोग के सहयोग से ऑकलैंड में विशेष प्रसारण का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में 1000 से अधिक लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया.

इस विशेष प्रसारण के दौरान वहां उपस्थित भारतीय मूल की महिलाओं ने इस कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना और देश प्रेम का प्रदर्शन किया. इन्होंने ‘भारत माता की जय’, मोदी है तो मुमकिन हैं और ‘वन्देमातरम’ के नारे लगाए. इस दौरान इन महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को मन की बात के 100वें एपिसोड पूरे होने पर बधाई दी, साथ में उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

इस मौके पर भावुक होते हुए 100 वर्षीय रामीबेन ने कहा, “मैं मन की बात कार्यक्रम की नियमित श्रोता हूं और आज इस कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के विशेष प्रसारण में शामिल होकर मैं गर्व महसूस कर रही हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के विकास में अपने कार्यकाल के दौरान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अब वैसे ही भारत के विकास के लिए काम कर रहे हैं. पीएम मोदी एक दृढ़-निश्चय वाले नेता और सही मायने में भारत माता के सच्चे सपूत हैं. मैं इनके अच्छे स्वस्थ कि कमान करती हूं और उम्मीद करती हूं कि उनके नेतृत्व में भारत प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहे.”

इस ऐतिहासिक अवसर पर न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त नीता भूषण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. न्यूजीलैंड में भारत के मानद वाणिज्यदूत भव ढिल्लों, एनआईडी फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सतनाम सिंह संधू , सह-संस्थापक हिमानी सूद उपस्थित थीं. इसके अतिरिक्त विभिन्न व्यवसायियों, उद्यमियों, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों और प्रवासी भारतीयों सहित 1000 से अधिक दर्शको ने कार्यक्रम में भाग लियां प्रवासी भारतीयों ने ही नहीं बल्कि इनके अलावा के न्यूजीलैंड संसद के सदस्य और सभी पांच राजनीतिक दलों के राजनीतिक नेता विशेष रूप से लेबर पार्टी, ग्रीन पार्टी, नेशनल पार्टी, एसीटी और टे- पटीमाओरी पार्टी के नेता भी इस विशेष प्रसारण में शामिल हुए. इस कार्यक्रम के प्रसारण को लेकर वहां उपस्थित लोगों में एक अलग ही उत्साह और आनंद था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

3 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

21 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

24 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

30 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago