देश

Kumar Vishwas: दिल्ली में 1 करोड़ रुपये=एक किलो घी, कुमार विश्वास के निशाने पर CM केजरीवाल? यूजर्स ने दिए गजब के रिएक्शन

Kumar Vishwas: आम आदमी पार्टी के पूर्व संस्थापक सदस्य और मशहूर सिंगर कुमार विश्वास ने एक अलग ही अंदाज में तंस कसा है. दरअसल एक यूजर ने घी की तस्वीर को ट्वीट करते हुए कुमार विश्वास से पूछा था कि आप शहर, गांव में घी का क्या भाव चल रहा है ? तो उन्होंने इसका एक अलग ही अंदाज में जवाब देते तंज कस दिया. कुमार ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- दिल्ली का तो साउथ तक बिक रहा है, ‘एक करोड़ रुपये = एक किलो घी’.

माना जा रहा है कि कुमार विश्वास का यह ट्वीट दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए किया है. बता दें कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने सीएम केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए घी वाले कोडवर्ड के इस्तेमाल की बात कही थी.

यूजर ने दी तरह-तरह की प्रतिक्रिया

एक मिथलेश नाम के यूजर ने लिखा कि- दिल्ली का एक किलो घी = साउथ का एक करोड़ रुपए, इसीलिए अब आम आदमी भी 45 Cr. के शीशमहल में निवास करने लगे. वहीं दूसरे यूजर ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी का इस्तमाल करते हुए लिखा- हा हा , क्या व्यंग मारे है कविवर जी, इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि “साथ मे ये भी लिख देते @DrKumarVishwas साहब कि इसका शीशमहल से कोई संबंध नही हैं. इसके अलावा एक मुकूल (@mukul10) नाम के यूजर ने लिखा कि “कुमार विश्वास जो खिलाड़ी जंतर मंतर पर बैठे है उन पर कुछ विचार परकट करना चाहेंगे ? या सत्यपाल मालिक जी ने जो सनसनीखेज खुलासे कियें उस पर ? या घी तेल पर ही रह जायेंगे.”

यह भी पढ़ें- WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली 7 खिलाड़ियों को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा, SC ने दिया था आदेश

यूजर्स ने भी केजरीवाल पर कसा तंज

एक संजीत कुमार @Sanjeetadi नाम के यूजर ने लिखा कि “भाई साहब ये बताओ क्या ये वही घी है जो आपके पुराने मित्र किसी से व्हाट्सएप से मांग रहे थे”. वहीं और यूजर ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए लिखा कि “अब इतने महंगे घर में रहने वाले इतने रुपए का घी तो ले ही सकते है, हमारे गांव के गरीब लोगों की गाय का घी इतने महंगे आम लोग के इन्फेक्शन का कारण हो सकता है, इसलिए रेट की बात किसी घर के कांट्रेक्टर से कीजिए.” एक यूजर ने लिखा ‘करोड़ों के मरम्मत के लिए जो पैसे लगे हैं उस पर साइन करने वाला पीडब्ल्यू मंत्री सत्येंद्र जैन पहले से ही जेल में है ,गजब का दिमाग है ,अब समझ में आ रहा है कि जितने बुद्धिमान लोग थे उनको पहले ही क्यों पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी! हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

26 seconds ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

4 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

16 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

17 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

33 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

36 minutes ago