दुनिया

Mann Ki Baat: ‘मोदी है तो मुमकिन है’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठा ऑकलैंड का महात्मा गांधी सेंटर

न्यूज़ीलैंड के कोने-कोने से प्रवासी भारतीय हजारों की संख्या में पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए. ‘मन की बात’ के विशेष प्रसारण के दौरान ‘मोदी है तो मुमकिन है’ और ‘वन्दे मातरम’ के नारों से ऑकलैंड का महात्मा गांधी हॉल गूंज उठा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड पूरे होने के ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाने के लिए एनआईडी फाउंडेशन (नई दिल्ली) ने न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायोग के सहयोग से ऑकलैंड के महात्मा गांधी केंद्र में 30 अप्रैल 2023 को मन की बात के विशेष प्रसारण का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम  में 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया.

इस मौके पर मौजूद लोगों में एक अलग उत्साह और आनंद देखने को मिला. इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय उपस्थित थे, जिनमे विशेष रूप से महिलाएं भी शामिल रहीं. इस ऐतिहासिक अवसर पर यहां मौजूद भारतीय मूल के लोगों को देखकर इस बात का साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता था कि ये लोग अपने देश से अभी भी जुड़े हुए हैं और पीएम मोदी के विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को लेकर काफी उम्मीदें हैं.

ये भी पढ़ें: ऑकलैंड के महात्मा गांधी केंद्र में ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड का टेलीकास्ट, 100 वर्षीय रामीबेन हुईं भावुक

इस ऐतिहासिक अवसर पर न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त नीता भूषण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी. न्यूजीलैंड में भारत के मानद वाणिज्य दूत भव ढिल्लों, एनआईडी फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सतनाम सिंह संधू ,सह-संस्थापक हिमानी सूद उपस्थित थीं.  इसके अतिरिक्त विभिन्न व्यवसायियों, उद्यमियों, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों और प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago