खेल

MI vs RR: 1000वें मैच में ‘शर्मा जी’ करेंगे धमाल, मुंबई के लिए अहम होगा ये मुकाबला

MI vs RR,  IPL 2023: वानखेड़े मैदान एक और ऐतिहासिक मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है. दुनिया भर में मशहूर क्रकेट लीग आईपीए एक और रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. आपको बता दें मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें जब आईपीएल के 16वें सीजन के 42वें मैच में आमने सामने होगी, तो ये एक बड़ा ही खास मैच होगा. दरअसल, ये IPL इतिहास का 1000वां मैच होगा, जिसकी गवाह ये दो टीम बनेगी.

आईपीएल का 1000वां मैच

टूर्नामेंट के इतिहास के 1000वें मैच के लिए बीसीसीआई की ओर से खास तैयारी भी की गई है. सूत्रों के मुताबिक मैच से पहले 10-15 मिनट का एक छोटा सा कार्यक्रम होगा.

ये भी पढ़ें: B’Day Special: ‘हिटमैन’ के नाम दर्ज है कई स्पेशल रिकॉर्ड्स, डबल सेंचुरी मारने में माहिर, इनकी लव स्टोरी भी है खास

मुंबई के लिए अहम होगा ये मुकाबला

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस अब हारने का रिस्क नहीं ले सकती. अपने पहले 7 मुकाबले में से इस टीम ने महज 3 जीते हैं. टूर्नामेंट का आधा सफर इल टीम के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा. ऐसे में अगर मुंबई को टूर्नामेंट में लंबा सफर तय करना होगा तो यहां से उन्हें अपने खेल को दमदार करना होगा. अब तक रोहित शर्मा का बल्ला चला नहीं है और टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं. वहीं अंतिम ओवरों में मुंबई की गेंदबाजी उन्हें बार-बार परेशान कर रही है.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11…

RR: संजू सैमसन (C&WK), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्‌डीकल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, एडम जम्पा, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा और जेसन होल्डर

इम्पैक्ट प्लेयर : नवदीप सैनी, रियान पराग, केएम आसिफ.

MI: रोहित शर्मा (C), ईशान किशन (WK), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, रिले मेरेडिथ, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ

इम्पैक्ट प्लेयर्स : रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, संदीप वारियर

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

31 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

46 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago