दुनिया

नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल की पत्नी सीता का हार्ट अटैक से निधन, कई गंभीर बीमारियों से थीं पीड़ित, दोपहर में होगा अंतिम संस्कार

नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल की पत्नी का आज (12) जुलाई को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. प्रधानमंत्री की पत्नी सीता दहल की 69 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. सीता दहल का इलाज काठमांडू के नार्विक इंटरनेशनल अस्पताल में चल रहा था. हॉस्पिटल की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सीता दहल को डायबिटीज और हाइपरटेंशन के अलावा और कई बीमारियां थीं. जिनका निधन बुधवार को 8.33 बजे हुआ.

कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं सीता दहल

भाषा की रिपोर्ट के अनुसार सीता दहल काफी समय से नर्वस सिस्टम से संबंधित एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थीं. इसके अलावा सीता प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लियर पल्सी (पीएसपी), पार्किंसन, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं. प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लियर पल्सी तंत्रिकाओं की एक दुर्लभ बीमारी है जिसकी वजह से संतुलन स्थापित करने, चलने-फिरने में, देखने, बोलने और निगलने में परेशानी होती थी.

यह भी पढ़ें- स्कूल में बिंदी लगाकर पहुंची छात्रा को टीचर ने जड़ा थप्पड़, आहत होकर स्टूडेंट ने किया सुसाइड, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

पशुपतिनाथ मंदिर के आर्यघाट पर होगा अंतिम संस्कार

पीएम प्रचंड और उनकी पत्नी सीता दहल की तीन बेटियां और एक बेटा है. जिसमें उनकी बड़ी बेटी ज्ञानू दहलू और बेटे प्रकाश दहल का निधन हो चुका है. पीएम प्रचंड की दो बेटियां रेनू और गंगा हैं. जिसमें से रेनू दहल भरतपुर मेट्रोपॉलिटन सिटी की मेयर हैं. सीता दहल का अंतिम संस्कार दोपहर में पशुपतिनाथ मंदिर के आर्यघाट पर किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

2 minutes ago

सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! दिल्ली में 2600 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी 5000 रुपए लुढ़की

Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…

10 minutes ago

शराब तस्करी के आरोप में जेल गई नेहा झा को मिली बेल, 25 दिन बाद आएगी जेल से बाहर

Neha Jha Bail: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ…

10 minutes ago

अमेरिका-चीन में 30 अरब डॉलर पर टैरिफ घटा, हाथ मिलाते ही भारत को कितना हो सकता है नुकसान?

US China Trade Deal: अमेरिका और चीन ने वॉशिंगटन वार्ता के बाद 30 अरब डॉलर…

38 minutes ago

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

1 hour ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

1 hour ago