Categories: दुनिया

Nigeria Boat Accident में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 42

Nigeria Boat Accident: मध्य नाइजीरिया के नाइजर स्टेट में इस सप्ताह की शुरुआत में हुई नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है. एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह और शव बरामद किए गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्टेट मैनेजमेंट एजेंसी के चीफ अब्दुल्लाही बाबा-आराह ने बताया कि गुरुवार से कम से कम 17 और शव बरामद किए गए हैं, जिनमें से छह शुक्रवार की सुबह मिले.

इससे पहले नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनुबू के प्रवक्ता ने गुरुवार कहा कि मंगलवार रात 300 से अधिक यात्रियों को ले जा रही नाव के पलट जाने के बाद कम से कम 25 शव बरामद किए जाने की पुष्टि हुई है. प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार देर रात नाइजर नदी में एक नाव के पलट जाने के बाद 150 से अधिक लोगों को बचा लिया गया. यह घटना मोक्वा स्थानीय सरकारी क्षेत्र में जेब्बा बांध के पास हुई.

स्थानीय अधिकारियों ने पहले जारी एक बयान में बताया था कि पीड़ित एक धार्मिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे जब यह हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि नाव पर ज्यादातर महिलाएं और बच्चे सवार थे. दुर्घटना का सही कारण अभी भी जांच के दायरे में है. बाबा-आराह ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि लापता लोगों को खोजने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है.

इस बीच, राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (एनआईडब्ल्यूए) को नाइजर और पूरे देश में नाव दुर्घटनाओं की जांच करने और इस तरह की घटनाओं रोकने के लिए तैयारी करने का आदेश दिया.

ये भी पढ़ें- ‘…तो परमाणु हथियारों से तुम्‍हारा अस्तित्व मिटा देंगे’, Kim Jong ने दी दक्षिण कोरिया को तबाह करने की धमकी

नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने एनआईडब्ल्यूए को अंतर्देशीय जल की निगरानी के दायरे का विस्तार करने का भी निर्देश दिया ताकि “लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और रात में नौकायन पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा चलाया जा सके.” नाइजीरिया में नाव दुर्घटनाएं आम हैं, जो अक्सर ओवरलोडिंग, प्रतिकूल मौसम की स्थिति और परिचालन संबंधी गलतियों के कारण होती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

20 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

48 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

1 hour ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

3 hours ago