Bharat Express DD Free Dish

‘…तो परमाणु हथियारों से तुम्‍हारा अस्तित्व मिटा देंगे’, Kim Jong ने दी दक्षिण कोरिया को तबाह करने की धमकी

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने कहा है कि अगर हमें उकसाया गया तो दुश्‍मन को हम परमाणु हथियारों से तबाह कर देंगे और उसका अस्तित्व खत्म कर देंगे.

Kim jong un

किन जोंग उन -फाइल फोटो-सोशल मीडिया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

North Korea vs South Korea:उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong) अपने बयानों में अक्‍सर परमाणु हथियारों का जिक्र कर सुर्खियों में आ जाते हैं. हाल में ही जब दक्षिण कोरिया की ओर से उत्तर कोरियाई सत्‍ता को एक चेतावनी दी गई तो किम जोंग आग बबूला हो गए.

किम जोंग ने दक्षिण कोरियाई सरकार को धमकी देते हुए कहा- “अगर हमें उकसाया गया तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा. हमारे पास परमाणु हथियार (Nuclear Weapons) हैं, यदि उनका इस्‍तेमाल हुआ तो दक्षिण कोरिया का अस्तित्व मिट जाएगा.”

लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों का निरीक्षण करते किम जोंग
लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों का निरीक्षण करते किम जोंग

दक्षिण कोरिया की चेतावनी पर भड़के किम जोंग

उत्तर कोरिया की सरकारी न्‍यूज एजेंसी (कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी – केसीएनए) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इससे पहले दक्षिण कोरिया के नेताओं ने उत्तर कोरिया के लिए चेतावनी दी थी कि अगर तानाशाह ने परमाणु ऊर्जा का उपयोग करने का प्रयास किया तो उत्तर कोरिया में उनके शासन का खात्मा कर दिया जाएगा.

‘…तो किम जोंग की सरकार का अंत हो जाएगा’

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति Yoon Suk Yeol ने सशस्त्र सेना दिवस के अवसर पर स्‍पीच दी थी. उन्‍होंने अपने भाषण में किम जोंग को चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि जिस दिन हमारे पड़ोसी देश ने परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की कोशिश की, उसी दिन किम सरकार का अंत हो जाएगा, क्योंकि तब उसे दक्षिण कोरियाई-अमेरिकी अलायंस के प्रचंड-प्रहार का सामना करना पड़ेगा.’

नॉर्थ कोरियन स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स के जवानों संग किम जोंग
नॉर्थ कोरियन स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स के जवानों संग किम जोंग

दोनों देशों के नेताओं के बीच इस तरह की बयानबाजी नई नहीं है. हालांकि, उनका हालिया बयान उत्तर कोरिया द्वारा न्यूक्लियर फैसिलिटी का खुलासा किए जाने और मिसाइल टेस्‍ट जारी रखने की घोषणा के बीच आया है. किम जोंग ने हाल में ही अपने देश में स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स की यूनिट का जायजा लिया था. उस दौरान किम ने कहा था कि अगर दुश्‍मन हमारी संप्रभुता का उल्‍लंघन करने का प्रयास करेगा तो उसे करारा जवाब मिलेगा.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read