पीएम मोदी और भौतिक विज्ञानी एंटोन ज़िलिंगर.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के बाद अब ऑस्ट्रिया के दौरे पर हैं. जहां पर पीएम मोदी अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. इसी बीच ऑस्ट्रियाई भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन ज़िलिंगर ने पीएम मोदी से मुलाकात की.
पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान भौतिक विज्ञानी एंटोन ज़िलिंगर ने भौतिक विज्ञान से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की. पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात के बाद अब भौतिक विज्ञानी एंटोन ज़िलिंगर का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वे पीएम मोदी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं.
जिलिंगर इस वीडियो में बता रहे हैं कि उन्होंने पीएम मोदी के साथ क्वांटम सूचना और क्वांटम प्रौद्योगिकियों की संभावनाओं और आध्यात्मिकता के बारे में चर्चा की.
इसके साथ ही एंटोन ज़िलिंगर आगे कहते हैं कि “मैंने अनुभव किया कि पीएम मोदी बहुत आध्यात्मिक व्यक्ति हैं और मुझे लगता है कि यही वह विशेषता है जो आज दुनिया के कई नेताओं में होनी चाहिए.”
इससे पहले पीएम मोदी और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने मुलाकात की थी. इस मुलाकात के मौके पर पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रिया संयुक्त बयान में कहा कि यह युद्ध का समय नहीं है. उन्होंने कहा कि चांसलर नेहमर और मैंने दुनिया में चल रहे सभी विवादों पर विस्तार से चर्चा की है, चाहे वह यूक्रेन में संघर्ष हो या पश्चिम एशिया की स्थिति हो. पीएम मोदी ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि यह युद्ध का समय नहीं है. हम दोनों देश आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं. हम सहमत हैं कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है. इसे किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता.
उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान रणभूमि नहीं हो सकता है. कहीं भी हो, मासूम लोगों की जान की हानि स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया शांति तथा स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली के लिए संवाद और कूटनीति पर बल देते हैं. इसके लिए हम दोनों मिलकर हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं.
इसके बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “चांसलर कार्ल नेहमर के साथ एक उत्कृष्ट बैठक हुई. ऑस्ट्रिया की यह यात्रा बेहद खास है क्योंकि कई दशकों के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस अद्भुत देश का दौरा कर रहा है. यह वह समय भी है, जब हम भारत-ऑस्ट्रिया मित्रता के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…
Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदल रहे हैं. अखिलेश…
भारत वर्ष 2026 में ARIN-AP (Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific) की अध्यक्षता कर रहा है…
Dilip Ghosh: ममता बनर्जी के करीबी नेता कुणाल घोष पर अंडे से हमला को लेकर…