दुनिया

North Korea Economic Crisis: कंगाली की कगार पर तानाशाह किम जोंग का देश, हथियारों के जखीरे के चलते खाली हुआ खजाना?

North Korea Economic Crisis: खूंखार तानाशाह किम जोंग उन के शासन में उत्तर कोरया लगातार अपने हथियारों के जखीरे में विस्तार कर रहा है. दूसरी ओर वो अपनी ही तरह के मुल्कों, मसलन रूस और चीन से नजदीकियां भी बढ़ा रहा है लेकिन दूसरी ओर उस पर दुनियाभर स हमलों की बारिश जारी है. भले ही उसकी चीन और रूस से नजदीकी हो लेकिन दूसरी ओर दुनिया के कई बड़े देशों में उसके दूतावास बंद हो रहे हैं, जिसकी अहम वजह आर्थिक तंगी है.

रिपोर्ट्स बताती है कि तानाशाह किंग जोग उन लगातार एक चौथाई राजनयिक मिशन को बंद कर रहा है, जिसका मुख्य कारण उसकी खस्ताहाल अर्थव्यवस्था ही है. जापान के एक न्यूजपेपर योमीउरी शिमबुन ने हाल ही में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है.  इसके मुताबिक उत्तर कोरिया के दूतावास यूगांडा, अंगोला, हांगकांग और स्पेन में बंद हो चुके हैं और यहां के कर्मचारियों ने सारा काम समेट लिया है. खास बात यह है कि इनमें से कई देशों के साथ दक्षिण कोरिया के संबंध अच्छे हैं, इसके बावजूद वहां राजनयिक रिश्ते खत्म किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: अब गाजा में 4 घंटों तक सीजफायर, हमास से जंग के बीच इजरायल ने क्यों लिया ये फैसला?

क्यों बंद हो रहे हैं नॉर्थ कोरिया के दूतावास

अब सवाल यह उठता है कि आखिर क्यों नॉर्थ कोरिया अपने दूतावासों पर ताले लगा रहा है. इसका जवाब भी हम आपको दे देते हैं.  उत्तर कोरिया ने परमाणु और बैलेस्टिक मिसाइल प्रोग्राम में सफलता पा ली है. नतीजा ये कि उसे आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है. प्रतिबंधों  के चलते उसके विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट आई है, जिसके चलते उसके लिए दूतावासों का संचालन करना मुश्किल पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें- लॉटरी में सबकुछ लुटा बैठी ये महिला, 28 लाख लगाकर हासिल हुई मात्र इतनी रकम!

चीन के खिलाफ ही उठाया बड़ा कदम

दूतावास बंद करने के मुद्दे पर दक्षिण कोरिया के यूनिफिकेशन मिनिस्ट्री ने जानकारी दी है कि कड़े प्रतिबंधों के चलते उत्तर कोरिया के लिए पैसा बनाने पर मुश्किलें आ रही हैं. खास बात यह है कि उसने चीन के साथ लगने वाली अपनी सीमाओं को भी बंद कर दिया, जबकि चीन आर्थिक तौर पर दक्षिण कोरिया का साथी रहा है. नॉर्थ कोरिया की हालत आर्थिक मोर्चे पर तंग है लेकिन तानाशाह मुल्क की अकड़ कम नहीं हो रही है. उसने इसे सामान्य घटना बताया है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

3 minutes ago

इंडिगो-अदानी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की उड़ानें

अडाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

8 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

48 minutes ago

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

2 hours ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

2 hours ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

3 hours ago