देश

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में सात डिग्री गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन, जानें इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली के लोगो को गुरुवार आधी रात में हुई बारिश के बाद प्रदूषण की समस्या से थोड़ी निजात मिली है. इसके साथ ही मौसम भी साफ हो गया है. वहीं एक्यूआई में भी गिरावट देखने को मिली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार सुबह हल्की धुंध रह सकती है.  इसके साथ ही देश के कई राज्यों जैसे कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं. वहीं दिल्ली से सटे यूपी के जिलो में भी कई बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली-NCR में सात डिग्री गिरा पारा

देश की राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ और उससे जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेकशन के हल्की वर्षा हुई है. इससे तापमान में खासी गिरावट हुई और प्रदूषण की स्थिति में सुधार देखने को मिला. बारिश के बाद अधिकतम तापमान गिरकर 22.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. जो सामान्य से सात डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो ज्यादा 16.2 डिग्री देखने को मिला है.

24 घंटे के औसत एक्यूआई में आई गिरावट

दिल्ली-NCR में हुई बारिश के कारण 24 घंटे का औसत एक्यूआई गिरावट के साथ 279 पर पहुंच चुका है, वहीं गुरुवार  के एक्यूआई 437  दर्ज किया गया था. इसके मुकाबले काफी सुधार देखने को मिला है. बात करें आज के तापमान की तो दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले मनीष सिसोदिया को कोर्ट से राहत, बीमार पत्नी से घर जाकर कर सकेंगे मुलाकात, लेकिन ये है शर्त

देश के इन राज्यों में होगी बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग की मानें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अन्य इलाकों में आज बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान लगाया गया है. वहीं बात करें दक्षिण भारत की तो 14 नवंबर से पूर्वी लहर के कारण देश के कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है. अगले दो दिनों तक केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भी बारिश के अनुमान लगाया गया  है.

अगर हम बात करें यूपी का तो राजधानी लखनऊ में तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर दिखन को मिल सकता है. वहीं यूपी के कई जिलों में कोहरा भी दिखने को मिल रहा है. आज यूपी में अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन LIVE: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

24 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

33 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

40 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

48 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

53 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

2 hours ago