दुनिया

North Korea: किम जोंग उन ने दी परमाणु हमले की धमकी, बोले- दुश्मन ने उकसाया तो हमला करने में नहीं करेंगे देरी, अमेरिका…

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने एक बार फिर से परमाणु हमले की धमकी दी है. किम जोंग उन ने कहा है कि अगर कोई भी दुश्मन उसे परमाणु हथियारों से उकसाएगा तो प्योंगयांग परमाणु हमला करने से जरा भी नहीं हिचकिचाएगा. किम जोंग उन अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. ये कोई पहली बार नहीं है कि किम जोंग उन ने परमाणु हमले की धमकी दी हो, इससे पहले भी कई बार न्यूक्लियर अटैक की धमकी दे चुके हैं.

परमाणु हमला करने में देर नहीं लगाएंगे

समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, किम जोंग उन ने यह बयान तब दिया, जब वह इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के प्रक्षेपण अभ्यास को लेकर सैनिकों से मुलाकात करने पहुंचे थे. इस दौरान किम जोंग उन ने कहा कि इस बार उनकी सैन्य गतिविधि और परमाणु रणनीति आक्रामक जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार है. अगर किसी भी दुश्मन की ओर से हमें परमाणु हमले के लिए उकसाया जाएगा तो हम परमाणु हमला करने में देर नहीं लगाएंगे.

परीक्षण के जरिए अपनी ताकत दिखाने की कोशिश

उत्तर कोरिया ने बीते मंगलवार को कहा कि अमेरिका से बढ़ती दुश्मनी के खिलाफ अपनी परमाणु ताकत में बढ़ोतरी के लिए इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया. उत्तर कोरिया की तरफ से किए गए इस परीक्षण की अमेरिका और उसके सहयोगी मित्र देशों ने निंदा की है. खबरों के अनुसार, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के एक साथ परमाणु योजना बनाने की बात को लेकर उत्तर कोरिया ने इस परीक्षण के जरिए अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: IDF को चकमा देकर फिर बच निकला सिनवार, इजरायल में 7 अक्टूबर को खेला था ‘खूनी खेल’

वहीं किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने आईसीबीएस लॉन्च पर यूएनएससी में हुई बैठक पर एतराज जताया और कहा कि देश के सेल्फ डिफेंस के अधिकार के तहत ही ये परीक्षण किया गया है. किम यो जोंग ने कहा कि UNSC को अमेरिका और कोरिया गणराज्य के रवैये और कृत्य की जिम्मेदारी को तय करना चाहिए. इन देशों ने पूरे साल सभी प्रकार के सैन्य उकसावे के जरिए कोरियाई प्रायद्वीप पर सिर्फ तनाव बढ़ाने का काम किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

28 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

32 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

59 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago