मनोरंजन

शाहरुख की मूवी Dunki के फर्स्ट डे फर्स्ट शो में दिखा फैंस का पागलपन, देखें वीडियो

Dunki First Review: साल 2023 शाहरुख खान के लिए कमाल का रहा है. उनकी फिल्म ‘पठान’ के बाद ‘जवान’ ने भी छप्पर फाड़ सफलता हासिल की है. अब बारी है शाहरुख खान की अगली फिल्म डंकी की, जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है. आपको बता दें कि डंकी इसी महीने यानी आज 21 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है. डंकी के फर्स्ट शो के लिए फैंस दीवाने नजर आए. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है. मूवी के फर्स्ट रिव्यूज अच्छे हैं. फैंस का मानना है कि ये फिल्म भी सुपरहिट जाएगी.

शाहरुख की एंट्री देख क्रजी हुए फैंस

‘डंकी’ के रिलीज होते ही थियेटर के अंदर से फिल्म के क्लिप वायरल होने लगे हैं. शाहरुख की एंट्री का सीन देख फैंस क्रेजी हो रहे हैं. इतना ही नहीं वो शाहरुख के नाम की हूटिंग करते हुए भी दिखाई देते हैं. एक सीन में राष्ट्रगान चल रहा है. इस दौरान थियेटर में मौजूद लोग भी इसके सम्मान में खड़े नजर आए. लुट पुट गाना आते ही फैंस भी सीट पर खडे होकर झूमने लगे. सिनेमाहॉल के अंदर सेलिब्रेशन जैसा माहौल देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें:Dunki Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही शाहरुख खान की डंकी ने की धमाकेदार ओपनिंग, रिकॉर्ड जानकर रह जाएंगे हैरान

थियेटर के बाहर फैंस ने मनाया जश्न

मुंबई के आइकॉनिक सिंगल स्क्रीन थियेटर Gaiety Galaxy में इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो सुबह 5.55 बजे रखा गया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर थियेटर के बाहर फैंस का जश्न मनाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा हैं. इनमें किंग खान फैंस ढोल-ताशे और पटाखों के साथ फिल्म की रिलीज का जश्न मनाते दिखे. शाहरुख का एक बड़ा कटआउट भी देखने को मिला. सभी फैंस ढोल- नगाडें संग डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

शाहरुख की फिल्मों की बनेगी हैट्रिक ?

आपको बता दें कि साल 2023 में पठान और जवान की ताबड़तोड़ सफलता के बाद डंकी का आना शाहरुख के लिए सक्सेस की हैट्रिक के चांस बना रहा है. बतौर हीरो शाहरुख का कमबैक बहुत ही शानदार रहा है और पठान के साथ-साथ जवान की सक्सेस ने डंकी से लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं. डंकी को राजकुमार हीरानी ने डायरेक्ट किया है और इसमें शाहरुख खान के साथ-साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी लीड रोल में दिखेंगे. फिल्म लोगों को काफी शानदार लगा है. इतना ही नहीं फैंस फिल्म की रिलीज का जश्न मनाते हुए भी दिखाई दे रहें हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

10 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

24 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

37 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

40 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

1 hour ago