दुनिया

एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, बोले- पीएम मोदी खुद चाहते थे कि मैं आपके पास आकर कीव यात्रा की जानकारी दूं

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ब्रिक्स के NSA समिट में शामिल होने के लिए रूस पहुंचे. जहां उन्होंने गुरुवार (13 सिंतबर) को रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की. जिसका एक वीडियो सामने आया है. इस मुलाकात के दौरान एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति पुतिन को पीएम मोदी का संदेश दिया. डोभाल ने पीएम मोदी की कीव यात्रा के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मुलाकात और बातचीत की भी जानकारी दी.

एनएसए ने पुतिन से की मुलाकात

अजीत डोभाल ने पुतिन से कहा, ‘जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आपसे टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कहा था कि वह यूक्रेन की अपनी यात्रा और राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ अपनी बैठक के बारे में आपको जानकारी देने के लिए उत्सुक हैं. प्रधानमंत्री मोदी चाहते थे कि मैं व्यक्तिगत रूप से आकर आपको इस बातचीत के बारे में जानकारी दूं.’ एनएसए डोभाल ने सेंट पीटर्सबर्ग में राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक की.

यह भी पढ़ें- “राहुल-अखिलेश परिवारवादी लोग” भूपेन्द्र चौधरी बोले- अपराध को पूरी तरह खत्म करने का काम कर रही योगी सरकार

इस दौरान पुतिन ने अजीत डोभाल को बताया कि वह पीएम मोदी से ब्रिक्स समिट से इतर मिलना और बातचीत करना चाहते हैं. उन्होंने पीएम मोदी को अपना एक बहुत अच्छा दोस्त बताया और अपनी शुभकामनाएं भेजीं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

4 hours ago