Categories: देश

जम्मू विधानसभा चुनाव: जम्मू जिले के चुनाव अधिकारी सचिन कुमार वैश्य की मतदाताओं से बढ़ चढ़कर मतदान की अपील

जम्मू जिले के चुनाव अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने शुक्रवार को तीसरे चरण के मतदान की तैयारी के लिए पूरे जिले में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) गतिविधियों को तेज करने की योजना की घोषणा की. चुनाव अधिकारी के इस प्रयासों का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में जागरूकता बढ़ाना और अधिक मतदान को प्रोत्साहित करना है. इसके अतिरिक्त, चुनाव अवधि के दौरान निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए स्टेटिक सर्विलांस टीमों और फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों द्वारा आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के प्रवर्तन की निगरानी की जा रही है.

चुनाव अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने कहा कि नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इंफोर्समेंट पर अच्छा खासा ध्यान दिया जा रहा है. नागरिकों को आदर्श आचार संहिता से संबंधित किसी भी उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए सी-विजिल मोबाइल ऐप का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे अधिकारियों को इन मामलों के समाधान करने का एक त्वरित और पारदर्शी तरीका मिल सके. मतदाताओं से एक मजबूत लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लेने का भी आग्रह किया.

उन्होंने लोगों से मतदान करने और वोट प्रतिशत बढ़ाने की अपील की. फर्स्ट टाइम वोटर्स से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार इस लोकतंत्र में एक बहुत बड़ा अधिकार है. सभी फर्स्ट टाइम वोटरों से अपील है कि वे शत प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करें. उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में मतदान तीन चरणों में होंगे, पहले चरण के लिए मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और अंतिम चरण के लिए 1 अक्टूबर को होगा. चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- न्यायिक स्टाफ क्वॉर्टर के लिए आवंटित भूखंड पर रामलीला आयोजित करने के अनुरोध पर निर्णय ले डीडीए: दिल्ली हाईकोर्ट

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

4 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

4 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

4 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

4 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

4 hours ago