पाकिस्तान में मॉब लिंचिंग
Pakistan Blasphemy Killing: पाकिस्तान के ननकाना साहिब में मॉब लिंचिंग का खौफनाक मामला सामने आया है. ननकाना साहिब में ईशनिंदा के आरोप के बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस थाने में घुसकर आरोपी को खूब पीटा. इसके बाद उसे जिंदा जला दिया. भीड़ ने पुलिस थाने पर धावा बोलते हुए जमकर तोड़फोड़ और उत्पात मचाया. इस दौरान पुलिसकर्मी भीड़ को रोक पाने में नाकाम रहे. इस मामले में दो पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
सोशल मीडिया पर मॉब लिंचिंग का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है. थाने में जमकर तोड़फोड़ की गई है और कई लोग इधर-उधर नजर आ रहे हैं. दरवाजे, खिड़कियां से टेबल-कुर्सी तक तोड़ दी गई है. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, नारेबाजी करती हुई भीड़ थाने में दाखिल हुई और हिरासत में लिए गए युवक पर हमला कर दिया.
ये भी पढ़ें: Turkiye Earthquake: तुर्किये और सीरिया में मरने वालों की संख्या 24000 से अधिक, भीषण ठंड में खाना-पानी के लिए तरसे लोग
भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में हिरासत में लिए गए शख्स की खूब पिटाई की और उसके बाद थाने में ही उसे जिंदा जला दिया. वहीं इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए डीएसपी और एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है. दूसरी तरफ, पीएम शहबाज शरीफ ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. पीएम ऑफिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि पुलिस ने उचित कार्रवाई क्यों नहीं की. किसी भी हाल में कानून का राज स्थापित होना चाहिए. किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है.
ये पहला मामला नहीं है जब ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने आरोपी की पिटाई की हो और उसे जलाया दिया हो. दिसंबर, 2021 में सियालकोट में भी इसी तरह का मामला सामने आया था और तब भीड़ ने श्रीलंकाई नागरिक की बेरहमी से हत्या कर दी थी. भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में श्रीलंकाई नागरिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और उसके शव को जला दिया था. श्रीलंकाई नागरिक एक कारखाने में मैनेजर के तौर पर कार्यरत था.
-भारत एक्सप्रेस
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…