होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- BCCI Women (@BCCIWomen)/Twitter
Women’s T20 World Cup 2023, IND vs PAK: महिला T20I त्रिकोणीय सीरीज के बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम बड़ी उम्मीदों के साथ अपना ध्यान टी20 विश्व कप पर केंद्रित करेगी. महिला क्रिकेट में भारत को अपना पहला ICC खिताब U-19 महिला टीम ने दिला दिया है. अब बारी है सीनियर टीम की जो इतिहास दोहराने की कोशिश करेगी. टूर्नामेंट का आगाज भारत पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी को करेगी. अपने विश्व कप अभियान को शुरू करने के लिए, भारत को ग्रुप बी में नॉकआउट दौर में आगे बढ़ना होगा जिसमें वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, इंग्लैंड और आयरलैंड शामिल हैं. यह मैच निश्चित रूप से भारत की विश्व कप यात्रा के लिए एक रोमांचक शुरुआत होगा.
पाकिस्तान से है टक्कर, विमेंस टीम इंडिया तैयार
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का 8वां एडिशन शुरू हो चुका है. 2009 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट को भारत अब तक जीत नहीं सका है. टीम 3 बार सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई और पिछली बार रनर-अप रही. इंडिया विमेंस टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में उतरी है. हरमनप्रीत की ही कप्तानी में टीम इंडिया ने 2020 में पिछला टूर्नामेंट खेला था. तब टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हारकर खिताब नहीं जीत सकी थी.
ये भी पढ़ें: 22 की उम्र में छा गए Todd Murphy, जानिए आखिर कौन है ये युवा स्पिनर जिसने दी टीम इंडिया को कड़ी चुनौती
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड टीम इंडिया के पक्ष में है, जो इस प्रतिद्वंद्विता में अधिक प्रभावी टीम रही है. हालांकि, पाकिस्तान को कम नहीं आंका जाना चाहिए. खासकर भारत के खिलाफ क्योंकि वे अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वियों को हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट प्रदर्शन करने में कोई कमीं नहीं छोड़ेगा.
जानें वो 5 फैक्टर्स, जो भारत को चैंपियन बना सकते हैं…
-2020 के बाद से भारत ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है.
-साउथ अफ्रीका में ही अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता
-टॉप ऑर्डर में 6 विस्फोटक बैटर
-गेंदबाजी में वैराइटी अवेलेबल
-ऑलराउंडर्स की भी कमी नहीं
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
IND-W: यास्तिका भाटिया, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, देविका वैद्य, हरमनप्रीत कौर, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर, राधा यादव, शिका पांडे
PAK-W: मुनीबा अली, सिदरा अमीन, बिस्माह मारूफ, निदा डार, आयशा नसीम, आलिया रियाज, ओमिमा सोहेल, कायनात इम्तियाज, डायना बेग, तुबा हसन, नशरा संधू
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…