दुनिया

मूंगफली ने छीन ली एक कॉलेज छात्रा की जिंदगी: टेक्सास में हुआ दर्दनाक हादसा

अमेरिका के टेक्सास (Texas) में एक दर्दनाक घटना ने सबको झकझोर दिया. 23 साल की एलिसन पिकरिंग(Alison Pickering), जो टैरलटन स्टेट यूनिवर्सिटी (Tarleton State University) में पढ़ाई कर रही थीं, अपनी फूड एलर्जी (Food Allergies) की वजह से अचानक जिंदगी से हाथ धो बैठीं. एलिसन को मूंगफली (Peanut) से गंभीर एलर्जी थी, और वह हमेशा इसे लेकर सतर्क रहती थीं.

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एलिसन अक्सर एक स्थानीय रेस्टोरेंट में खाना खाने जाती थीं. उस दिन उन्होंने अपनी पसंदीदा डिश माही-माही ऑर्डर की. उन्हें यह नहीं पता था कि रेस्टोरेंट ने हाल ही में डिश की रेसिपी (Recipe) में बदलाव करते हुए मूंगफली की चटनी को शामिल कर लिया था. यह बदलाव न तो मेन्यू में दर्ज था और न ही ग्राहकों को बताया गया.

खाना आते ही एलिसन ने पहला बाइट लिया, लेकिन तुरंत उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है. कुछ ही मिनटों में उनकी हालत बिगड़ने लगी. उन्हें सीवियर एनाफाइलैक्टिक शॉक (Severe Anaphylactic Shock) हुआ, जो एलर्जी का गंभीर और जानलेवा रूप है. हालाँकि वह एम्बुलेंस तक खुद चलकर पहुंची, लेकिन थोड़ी ही देर में उनकी स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्हें बचाया नहीं जा सका.

एलिसन का सपना और परिवार का दर्द

एलिसन एक जिंदादिल और दयालु स्वभाव की लड़की थीं. बच्चों के साथ काम करना और दूसरों की मदद करना उन्हें बेहद पसंद था. उनकी मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. एलिसन के माता-पिता अब टेक्सास में एक नया कानून लाने की कोशिश कर रहे हैं.

“सर्जियो लोपेज़ फूड एलर्जी अवेयरनेस एक्ट (Sergio López Food Allergy Awareness Act)” नामक इस कानून का उद्देश्य है कि सभी रेस्टोरेंट कर्मचारियों को फूड एलर्जी और उससे जुड़े खतरों की अनिवार्य ट्रेनिंग दी जाए. एलिसन के माता-पिता का कहना है, “हमारी बेटी की मौत व्यर्थ नहीं जाएगी. हमें उम्मीद है कि इस कानून से भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकेंगी.”

फूड एलर्जी से बचाव के लिए सुझाव

यदि आपको किसी तरह की फूड एलर्जी है, तो इन बातों का ध्यान रखें:

  • अपनी एलर्जी के बारे में बताएं: रेस्टोरेंट स्टाफ को अपनी एलर्जी की जानकारी जरूर दें.
  • भोजन की पुष्टि करें: ऑर्डर करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि रेसिपी में कोई नया बदलाव न किया गया हो.
  • इमरजेंसी दवाइयाँ साथ रखें: जैसे, एपिनेफ्रीन इंजेक्शन.
  • लक्षण पहचानें: एलर्जी का शुरुआती संकेत जैसे खुजली, सूजन, सांस लेने में दिक्कत आदि को तुरंत पहचानें.
  • एलिसन की घटना फूड एलर्जी के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण संदेश है. इसे गंभीरता से लेकर दूसरों को भी सतर्क रहने के लिए प्रेरित करें.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

बांग्लादेश की उथल-पुथल से कैसे हुई भारत की बंपर कमाई? जानें 17 दिन और 2,280 करोड़ का गणित

Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…

34 minutes ago

शक्तिपीठ देवीपाटन में सीएम योगी का संदेश: जाति, क्षेत्र और भाषा से ऊपर उठकर ‘नेशन फर्स्ट’ को संकल्प बनाएं हर भारतीय

बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रीमद्भागवत…

36 minutes ago

क्या शेरशाह सूरी ने बनवाई थी ग्रैंड ट्रंक रोड? जानिए 2 हजार साल पुराने ‘उत्तरापथ’ से ‘जीटी रोड’ तक का पूरा सच

अक्सर यह माना जाता है कि ग्रैंड ट्रंक रोड (GT Road) का निर्माण शेरशाह सूरी…

60 minutes ago

मोदी सरकार परिसीमन को तैयार… 815 सांसद होंगे तो कितना बढ़ेगा खर्च? जानें सैलरी, भत्ते, घर सबका हिसाब

लोकसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव से सांसदों की संख्या 545 से बढ़कर…

1 hour ago

28 नवंबर को दीपथुन पर जलाएं दीप, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; नप गए अधिकारी

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथुन पर 28 नवंबर को दीप…

3 hours ago