दुनिया

पापुआ न्यू गिनी के बाद दो दिवसीय दौरे पर PM मोदी पहुंचे ऑस्ट्रेलिया, सिडनी एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

PM Modi In Australia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ऐतिहासिक पापुआ न्यू गिनी की यात्रा के समापन के बाद अपनी तीन देशों की यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण के भाग के रूप में सिडनी पहुंचे. जहां उनकी अगवानी ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बैरी ओ फारेल ने की. बता दें कि पीएम मोदी अब दो दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. पीएम मोदी के दो दिनों के इस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनकी मुलाकात ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज से होगी.

भारतीय समुदाय ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिडनी आगमन पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया. बता दें कि PM मोदी सिडनी के ओलिंपिक पार्क में भारतीय मूल के करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों को भी संबोधित करेंगे. पीएम के भव्य स्वागत की तैयारी इंडियन डायस्पोरा ने की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन देशों की लगातार यात्राएं चर्चा में हैं. सिडनी से पहले पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे जहां एयरपोर्ट पर मेजबान देश के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पैर छूकर पीएम मोदी का स्वागत किया. बता दें कि भारत की तरफ से नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो कि पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर पहुंचे थे.

वहीं जापान और पापुआ न्यू गिनी की यात्रा के बाद अब वह अपने आगे के कार्यक्रम के लिए ऑस्ट्रेलिया के सिडनी पहुंच चुके हैं. यहां वह अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ बातचीत करेंगे. इसके अलावा भारतीय प्रवासियों के एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे. बता दें कि पीएम मोदी का यह दौरा 22 से 24 मई तक है.

ट्वीट कर दी थी जानकारी

ऑस्ट्रलिया पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”मैं (पापुआ न्यू गिनी के) प्रधानमंत्री जेम्स मारापे का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए शुक्रिया अदा करता हूं. सिडनी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए अब ऑस्ट्रेलिया जा रहा हूं.’’

इसे भी पढ़ें: US में पीएम मोदी का होगा भव्य स्वागत, न्यूयॉर्क से लेकर सैन फ्रांसिस्को तक 20 बड़े अमेरिकी शहरों में निकाला जाएगा ‘भारत एकता’ मार्च

सिडनी पहुंचे पीएम मोदी को लेकर ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा, यात्रा के दौरान, ऑस्ट्रेलिया के गतिशील और विविध इंडियन डायस्पोरा, “हमारे बहुसांस्कृतिक समुदाय का एक मुख्य हिस्सा हैं” और इसका जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री सिडनी में एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेंगे. सिडनी में भारतीय मूल के लोगों को प्रधानमंत्री का बेसब्री से इंतजार था. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक भारतीय ने कहा- मोदी ने भारत को नई पहचान दी है. हमें जीवन में उनसे मुलाकात का एक खास मौका मिला है.

Rohit Rai

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

20 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

25 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

40 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago