दुनिया

पीएम मोदी: भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंध आपसी विश्वास और सम्मान पर आधारित

Sydney: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां एक विशेष सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध आपसी विश्वास और सम्मान पर आधारित है. मोदी अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. अल्बनीज ने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी बॉस हैं”.

भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संबंधों की प्रशंसा

मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, “सिडनी में सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासी के साथ जुड़ना एक पूर्ण खुशी है.” द्विपक्षीय संबंधों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध आपसी विश्वास और आपसी सम्मान पर आधारित है.” भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संबंधों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि जब ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज शेन वार्न की मृत्यु हुई तो लाखों भारतीय दुखी थे.

पारंपरिक ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी समारोह

मोदी ने सिडनी के एक उपनगर ‘लिटिल इंडिया’ की आधारशिला का अनावरण करने में समर्थन देने के लिए अल्बनीज को धन्यवाद दिया. इससे पहले, मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उनका वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी समारोह के साथ स्वागत किया गया.

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…

54 seconds ago

गाय के लिए बन रहा 1 करोड़ रूपये का बंगला! 10 किलो चांदी पहनने वाली राजस्थान की ‘राधा’ का शाही ठाठ देख दुनिया हैरान

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…

3 minutes ago

अडानी पोर्ट्स का कोलंबो टर्मिनल हुआ दोगुना, 6,000 करोड़ का विस्तार

Adani Ports Colombo: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल…

5 minutes ago

शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के केली कुंज में रोके गए दर्शन! जानिए भक्तों के लिए क्या-क्या बदला?

Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…

26 minutes ago

क्या है महानदी विवाद, जिसके लिए दो राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…

42 minutes ago