Categories: खेल

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्राइज मनी का ऐलान, जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये

IND vs AUS, WTC Final: ICC ने शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के विजेताओं और उपविजेताओं के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की, जो 7 जून से 11 जून तक इंग्लैंड के द ओवल में खेला जाएगा. ICC ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया-भारत WTC फाइनल दोनों टीमों के लिए एक बड़ा इवेंट होगा. इस मुकाबले में चैंपियन टीम को 13.2 करोड़ रुपये इनामी राशि दी जाएगी, जबकि रनर अप टीम को 6.5 करोड़ रुपये मिलेंगे. इस तरह अन्य टीमों के लिए भी प्राइज मनी होगी. टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि चैंपियनशिप के ओपनिंग सीजन के समान है. इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.

आईसीसी का बयान

आईसीसी ने शुक्रवार को सूचित किया कि खेल के सबसे लंबे प्रारूप में शानदार जीत के अलावा बड़ी पुरस्कार राशि दोनों टीमों के लिए प्रमुख प्रोत्साहन होगी. हारने वाले फाइनलिस्ट को 800,000 डॉलर (6.50 करोड़ रुपये) मिलेंगे. चैंपियनशिप का निर्णायक मैच द ओवल, लंदन में 7 से 11 जून तक खेला जाएगा और 12 जून रिजर्व डे होगा.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: साढ़े 3 ओवर, 5 रन, 5 विकेट… तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड, आखिर कौन है ये आर्मी जवान का इंजीनियर बेटा?

कुल 31, 39,42, 700 रुपये 9 टीमों के बीच बांटे जाएंगे.

आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 के सभी नौ प्रतिभागियों को 3.8 मिलियन डॉलर के पर्स में हिस्सा मिलेगा. दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 स्टैंडिंग में तीसरा स्थान हासिल करके 450,000 डॉलर कमाए हैं. आक्रामक खेल शैली के साथ दो साल के चक्र में देर से पुनरुत्थान करने वाला इंग्लैंड तालिका में चौथे स्थान पर रहा और उसे 350,000 डॉलर का इनाम मिलेगा.

श्रीलंका, जो न्यूजीलैंड में अपनी श्रृंखला हार से पहले फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में थे, पांचवें स्थान पर खिसक गए. उनकी पुरस्कार राशि का हिस्सा 200,000 डॉलर है.

छठे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड, सातवें स्थान का पाकिस्तान, आठवें स्थान का वेस्टइंडीज और नौवें स्थान पर काबिज बांग्लादेश को एक-एक लाख डॉलर दिए जाएंगे.

–आईएएनएस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

3 minutes ago

सीएमआरएल रिश्वत मामला: पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर 7 दिन की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…

4 minutes ago

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

24 minutes ago

क्या आपकी पसंद वाकई आपकी है? जानिए कैसे तय होती है मोबाइल स्क्रीन की दुनिया

विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…

1 hour ago